नई दिल्ली। तालकटोरा स्टेडियम में चुनावी कमान मिलने के बाद पहली बार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं
राहुल गांधी की बड़ी बातें
लोकतंत्र एक व्यक्ति से नहीं चलता
हम युवाओं और महिलाओं से पूछेंगे, दलितों, किसानों, मज़दूरों, उद्योगपतियों से पूछेंगे और उनके हिसाब से अपना घोषणा पत्र तैयार करेंगे
हम न्यूनतम मज़दूरी लेकर आए और देश को इतिहास में सबसे ज़्यादा विकास दर दी
हम ब्लॉक अध्यक्षों से पूछेंगे, कार्यकर्ताओं, ज़िला अध्यक्षों से पूछकर 15 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों को चयन करेंगे
अगले साल हम सुरक्षा कर्मियों और मज़दूरों के ग़रीब वर्ग को मध्य वर्ग में लाने की ओर काम करेंगे।
कार्यकर्ताओं की आवाज़ कांग्रेस की सरकारों द्वारा सुनी जाएगी
हमें कांग्रेस पार्टी को युवाओं के लिए खोलना होगा, नई पीढ़ी और नई सोच के लिए खोलना होगा
मैं AICC की बैठक में 50% महिलाओं को देखना चाहता हूं
मैं लोकसभा में और मुख्यमंत्रियों में भी 50% महिलाओं को देखना चाहता हूं
9 सिलिंडर काफी नहीं हैं, देश की महिलाएं 12 सिलिंडर चाहती हैं
हमारा विपक्ष गंजों को भी कंघी बेच सकता है
सबसे नई पार्टी तो गंजों के बाल भी काट सकती है
संविधान के हिसाब से हमारे सांसद ही प्रधानमंत्री चुनेंगे
हम यहां अलग-अलग व्यक्तियों के तौर पर इकट्ठा नहीं हुए, हम एक आईडिया के ट्रस्टी के तौर पर इकट्ठा हुए हैं
हमारा आईडिया मुझसे बड़ा है, पीएम से बड़ा है, कांग्रेस अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से बड़ा है
मैं कांग्रेस का एक सिपाही हूं, मैं वही करना चाहूंगा जो आप मुझसे करवाना चाहेंगे
भारत ने हमें बुरे हालात में भी एक रहना सिखाया है
हमारी कमियां कितना भी हमें परेशान करें, हम अपने देश को चाहते हैं
हमारे सामने आगे एक कड़ा मुक़ाबला है, हम मुक़ाबले में योद्धाओं की तरह सर ऊंचा कर के जाएंगे
COMMENTS