
बहराइच। नरेंद्र मोदी को आदमखोर कहने के बाद अब केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने अपनी ही पार्टी पर एक तरह से हमला करते हुए नसीहत दी है कि कांग्रेस पार्टी टिकट बांटने की दुकान न लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बहराइच में पार्टी के नेता ही अपने उम्मीदवार को हराने में जुटे रहते हैं।
उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस टिकट बेचने की दुकान न बने, कांग्रेस दोषी पार्टियों की दलाली करने की दुकान न बने, कांग्रेस देश और प्रदेश के निर्माण का एक सहारा बने”। बेनी ने ये भी कहा कि, “उत्तर प्रदेश के कांग्रेस पिछले बीस सालों से दूसरी पार्टियों को जीता रही है।”
रविवार की शाम वो एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उन्होंने अपनी ही पार्टी पर हमला किया लेकिन साथ ही साथ नरेंद्र मोदी को खूंकार भी कह दिया।






