Cricket Sports

जीत से पांच कदम दूर कंगारू

0
Please log in or register to do it.
जीत से पांच कदम दूर कंगारू - Image 1
जीत से पांच कदम दूर कंगारू - Image 1

पर्थ- तीसरे एशेज़ टेस्ट के चौथे दिन कंगारुओं की धमाकेदार बल्लेबाज़ी और फिर गदर मचाती गेंदबाज़ी ने अंग्रेज़ों को तीसरे टेस्ट में बैकफूट पर धकेल दिया है। अब ये कहना गलत नहीं  होगा की कंगारू जीत से महज़ पांच विकेट दूर हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंगेलैंड की टीम ने 251 रन पांच विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। क्रिज़ पर स्ट्रॉक्स 72 रन पर और प्रायर 7 पर खेल रहे हैं।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 369 रन पर घोषित कर दी और पहली पारी के आधार पर इंग्लिश टीम के सामने जीत के लिए 504 रन का विशाल सा स्कोर खड़ा कर दिया। चौथे दिन कंगारू बल्लेबाज़ शेन वॉटसन और जॉर्ज बैली की धूम देखने को मिली। वॉटसन ने धमाकेदार 103 रन की पारी खेली और वो रन आउट हुए तो वहीं बैली ने आतिशी 39 रन की पारी खेली और वो अंत तक नाबाद रहे। बैली ने अपनी इस पारी में एंडरसन के एक ओवर में शानदार 28 रन जड़ कर टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा 28 रन बनाने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली । इससे पहले ये कारनामा टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज़ के ब्रायन लारा के नाम है और अब बैली और लारा दोनों ही इस रिकॉर्ड को साझा कर रहे हैं।

आपको बता दें की पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे चल रही है और तीसरे टेस्ट में भी कंगारुओं की पकड़ बेहद मजबूत नजर आरही है। अगर कंगारु ये टेस्ट भी जीत लेते हैं तो सीरीज़ में ये उनकी अजेय बढ़त होगी।

500 खिलाड़िया ने किया भारतीय खेल को शर्मसार
पवार को मिली राहत से लौटा उनका पावर

Your email address will not be published. Required fields are marked *