जल्दी ही दाऊद पकड़ा जाएगा: गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे

HomeUncategorized

जल्दी ही दाऊद पकड़ा जाएगा: गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे

नई दिल्ली। भारत का मोस्ट वांटेड गैगस्टर दाऊद इब्राहिम अब तक पकड़ में नहीं आया तो अब केंद्रीय गृह मंत्रालय इसके लिए अमेरिकी एजेंसी एफबीआई की मदद

“मोदी के हाथों होगी नीतीश कुमार की हत्या”
अब आप भी पीजिए 1 रूपये में ‘मोदी चाय’
Bihar Election: बीजेपी ने दूसरे चरण के लिए जारी की 46 उम्मीदवारों की सूची
नई दिल्ली। भारत का मोस्ट वांटेड गैगस्टर दाऊद इब्राहिम अब तक पकड़ में नहीं आया तो अब केंद्रीय गृह मंत्रालय इसके लिए अमेरिकी एजेंसी एफबीआई की मदद लेने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने दावा किया है कि जल्द ही दाऊद को भारत लाया जाएगा।
शिंदे ने अमेरिकी दौरे के दौरान एफबीआई प्रमुख से इस बावत बात की थी तो एफबीआई ने दाऊद को पकड़ने में मदद का भरोसा दिया था। आपको बता दें कि दाऊद इब्राहिम अमेरिका की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी है हालांकि उसे अमेरिका एक ड्रग डीलर और पाइरेसी एजेंट के तौर पर देखता है और भारत उसे एक आतंकवादी के तौर पर देखता है।
सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि, “हमें दाऊद इब्राहिम के मूवमेंट की जानकारी मिली है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो उसे जल्दी ही भारत लाया जाएगा।” हालांकि शिंदे एफबीआई से सहयोग लेने के बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन अटकलें हैं कि भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसियां एफबीआई के साथ मिलकर काम कर रही हैं और एक ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत दाऊद इब्राहिम के पीछे पड़ी हैं।
भारत दावा करता रहा है कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के करांची में आईएसआई की पनाह में छुपा बैठा है लेकिन पाकिस्तान इससे इनकार करता रहा है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: