Politics

कांग्रेसी हैं अनुशासनहीन! – सोनिया गांधी

0
Please log in or register to do it.
कांग्रेसी हैं अनुशासनहीन! – सोनिया गांधी - Image 1
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल शायद कांग्रेस को सपने में भी सताने लगे हैं। शायद इसीलिए हर सुबह अरविंद केजरीवाल पर एक न एक हमला कांग्रेस की ओर से आ ही जाता है। ताज़ा हमला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से आया है जिन्होंने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में केजरीवाल पर निशाना साधा।

कांग्रेसी हैं अनुशासनहीन! – सोनिया गांधी - Image 1
बैठक में हाल में विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार पर कांग्रेस चर्चा कर रही थी। सोनिया गांधी हार से हताश न होने की बात कही तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि, “नेताओं को ऐसे वादें नहीं करने चाहिए, जो व्यावहारिक न हों।”

कांग्रेसी हैं अनुशासनहीन!

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में हार की समीक्षा भी की गई और यूपीए सरकार के दस साल के कार्यकाल से जुड़ी प्रोग्रेस रिपोर्ट भी पेश की गई। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेताओं को समझाया कि हार से हताश नहीं होना है, ये हार अनुशासन की कमी की वजह से आई है जिसे दुरुस्त करने की ज़रुरत है।
हालिया चुनावों में कांग्रेस को करारी हार झेलनी पड़ी है। राजस्थान और दिल्ली में कांग्रेस अपनी सत्ता को बनाए नहीं रख पाई और पूरी तरह से साफ़ हो गई। दोनों ही राज्यों कांग्रेस की सीटें 10% के आस-पास पहुंच गईं।
लोकसभा में लोकपाल पारित, अन्ना ने केजरीवाल पर छोड़े तीर
सांसद कादिर राणा आत्मसमर्पण के बाद अस्पताल पहुंचे

Your email address will not be published. Required fields are marked *