Politics

क्या पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं?

0
Please log in or register to do it.
चंडीगढ़/अबोहर। एक सनसनीखेज़ खबर पंजाब के अबोहर में अभी फैली हुई है. वहाँ एक ज़बरदस्त चर्चा है कि क्या देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी श्रीमति गुरशरण कौर भाजपा में शामिल हो गयीं हैं? 
दरअसल चुनावों के मौसम में बैनर-पोस्टर छपवाने की जल्दबाजी में नेता ऐसी-ऐसी गलतियां कर रहे है, जिन्हें सुनकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लें। ऐसा ही एक दिलचस्प वाकया पंजाब के अबोहर शहर में सामने आया। 
अबोहर में भाजपा आईटी सेल की जिला अध्यक्ष सरिता मलेठिया द्वारा लगाए गए बैनर में भाजपा की सांसद गुरचरण कौर के स्थान पर प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की फोटो छाप दी।
जैसे ही यह बैनर मुख्य चौराहे पर लगाया गया तो लोगों में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं शुरू हो गईं। पता चलते ही भाजपा नेताओं ने गुरशरण कौर की फोटो को फाड़ दिया। इस बैनर के लगने से भाजपा की किरकिरी हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहरू पार्क के बाहर अग्रसेन चौक पर आईटी सेल की जिला अध्यक्ष सरिता चौधरी द्वारा अपने नेताओं के सम्मान में एक बड़ा पोस्टर लगवाया गया है।
इसमें सांसद गुरचरण कौर के स्थान पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पत्नी गुरशरण कौर का फोटो लगा हुआ है। इस बारे में जब भाजपा कार्यकर्ताओं को पता चला तो उन्होंने फोटो को वहां से फाड़ दिया। 
इस मामले पर भाजपा नेताओं ने सफाई देते हुए कहा कि यह फोटो पोस्टर बनाने वाले की गलती से लगी है, जबकि उसे सांसद गुरचरण कौर की फोटो लगाने को कहा गया था।
इतना ही नहीं इंटरनेट पर सांसद गुरचरण कौर की फोटो है ही नहीं और उनका नाम लिखने पर गुरशरण कौर की फोटो ही सामने आती है। इस बारे में सरिता मलेठिया से संपर्क करने की कोशिश की तो उनके दोनों मोबाइल पहुंच से बाहर थे।
लोगों का कहना है कि एक ओर तो भाजपा का आईटी सेल लोगों को सूचना एवं तकनीकी के माध्यम से पार्टी के साथ जोड़ने का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर खुद के पोस्टर में इतनी बड़ी गलती पार्टी में इनकी जमकर किरकिरी हो रही है। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
नेशनल न्यूज़ चैनल पर 'आप' का प्रवक्ता बता कर उसे थप्पड़ मरवाया
क्या यही है वाईब्रेंट गुजरात के विकास का स्याह सच...

Your email address will not be published. Required fields are marked *