Editorial

सबसे सस्ता स्मार्ट फोन इसे कहते हैं…

0
Please log in or register to do it.
भारत में सस्ते टैबलट आकाश से तकनीक की क्रांति लाने वाली डाटाविंड ने अब भारतीय बाज़ार में छा जाने के लिए नई तैयारी कर ली है। इस बार ये कंपनी स्मार्टफोन की दूनिया में कदम रख रही है । डाटाविंड ने पॉकेटसर्फर 5 नाम से एक स्मार्टफोन सीरीज की शुरुआत की है जिसके तहत तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। इसमें से दो की कीमत 5000 से भी कम है। पॉकेटसर्फर सीरीज के तहत डिवाइस में 5 इंच की सक्रीन होगी। इतनी कम कीमत में 5 इंच की स्क्रीन वाले स्मार्टफोन लोगों के आकर्षन का केंद्र बन सकते हैं।  
इस बारे में और जानकारी देते हुए डाटाविंड के CEO सुनीत सिंह तुली का कहना है कि डाटाविंड मार्केट में मिल रहे स्मार्टफोन की तुलना में 40 प्रतिशत कम दाम में स्मार्टफोन उपलब्ध करा रही है। 
डाटाविंड का यह फोन LINUX ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसी के साथ 2G नेटवर्क सपोर्ट करता है। फोन में 1 GHz का सिंगल कोर कोरटेक्स प्रोसेसर है। इस फोन में 5 इंच की टचस्क्रीन है।मेमोरी कार्ड के द्वारा इस फोन की मेमोरी को बढ़ाया जा सकता है। इसी के साथ VGA कैमरा और माइक्रो USB कनेक्टिवीटी है। फोन के कई स्पेसिफिकेशन अभी तक लीक नहीं किए गए हैं लेकिन खबर ज़ोन अपने पाठकों के लिए खास लेकर आरहा है इस मोबाइल की स्पेसिफिकेशन और वो भी सबसे पहले…

गिर के संभले अंग्रेज़
आदमपुर में है 2500 टन सोना, शोभन सरकार पहुंचे हाईकोर्ट

Your email address will not be published. Required fields are marked *