Cricket

गिर के संभले अंग्रेज़

0
Please log in or register to do it.

पर्थ- एशेज़ की लड़ाई रोमांचक मोड़ की ओर जाती दिखाई देने लगी है तीसरे टेस्ट के दुसरे दिन अंग्रेज़ों ने वापसी करने की पुरी कोशिश की है। पहले दिन के 326 रन पर 6 विकेट के नुकसान के आगे खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी को अंग्रेज़ों ने ज्यादा बड़ा नहीं बनने दिया और कंगारुओं को 385 रन पर ही रोक दिया। पहले दिन के हीरो रहे स्मिथ ने दूसरे दिन महज 5 रन ही अपने खाते में जोड़े और वो 111 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
इंग्लिश टीम की तरफ से ब्रॉट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए जबकी स्वान और स्ट्रॉक्स को 2-2 विकेट मिले।
जवाब में अंग्रेज़ों की शुरूआत बेहद सधी हुई रही और पहले विकेट के लिए कप्तान कुक और कारबैरी ने 85 रनों की साझेदारी की लेकिन कारबैरी के आउट होने के बाद मध्याक्रम के बल्लेबाज़ों का साथ कुक को बखूबी नहीं मिल पाया। 
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लिश टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं। क्रिज़ पर बैल और स्ट्रॉक्स जमे हुए हैं।
सरकारी लोकपाल से अन्ना खुश, केजरी ने कहा 'जोकपाल'
सबसे सस्ता स्मार्ट फोन इसे कहते हैं...

Your email address will not be published. Required fields are marked *