Sports

जीत कर भी हारी सायना

0
Please log in or register to do it.
कुआलालंपुर। जीत मिलने के बाद भी सायना का सफर थम गया। लगातार दो हार झेलने के बाद भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने बीडब्ल्यूएफ सुपरसीरीज फाइनल्स में शुक्रवार को पहली जीत दर्ज की, लेकिन टूर्नामेंट के अंतिम चार में जगह बनाने में सफल नहीं हो सकीं।

ग्रुप-बी के अपने अंतिम लीग मैच में दक्षिण कोरिया की इयोन जू बाए को हराकर साइना ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। लगभग एक घंटे चले मैच में 21-11, 17-21, 21-13 से सायना ने बाजी मारी।
भारत की नंबर वन और विश्व रैंकिंग में छठे नंबर पर काबिज साइना को टूर्नामेंट में पिछले लगातार दो मैचों में जापान की मिनात्सु मितानी और चीन की ली जुरई से हार का सामना करना पड़ा था। शुरुआती दो मैच में मिली हार के बाद खुद को अंतिम चार की दौड़ में बनाए रखने के लिए साइना को किसी भी हाल में यह तीसरा मैच जीतना था।

इस जीत के बावजूद साइना को अंतिम चार में जगह नहीं मिली, क्योंकि उन्हें अपना दावा मजबूत रखने के लिए विश्व की सातवें नंबर की खिलाड़ी इयोन को लगातार सेट में हराना था और ऐसा करने में वह नाकाम रहीं और सत्र में एक भी खिताब नहीं जीतने वाली लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता की झोली इस साल खाली रह गई।
गुंडे का ट्रेलर हुआ लॉन्च, सलमान ने भी की तारीफ़
गिली हॉल ऑफ फेम में शामिल

Your email address will not be published. Required fields are marked *