Cricket

गिली हॉल ऑफ फेम में शामिल

0
Please log in or register to do it.
पर्थ। | ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ एडम गिलक्रिस्ट को आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। वाका में शुरू हुए तीसरे एशेज टेस्ट के पहले दिन चाय के विश्राम के दौरान शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को हाल ऑफ फेम में शामिल किए जाने का एलान किया गया।

गिलक्रिस्ट को उनकी कैप क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन और आइसीसी के निदेशक वैली एडवडर्स ने स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी के बीच दी। इस दौरान इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और आइसीसी के निदेशक जाइल्स क्लार्क, वाका के चेयरमैन सैम गेनन और वाका के अध्यक्ष और आइसीसी क्रिकेट हाल ऑफ फेम में शामिल डेनिस लिली मौजूद थे।

गिलक्रिस्ट हाल ऑफ फेम में जगह बनाने वाले 71वें पुरुष सदस्य हैं। गिलक्रिस्ट के अलावा 2013-14 में पाकिस्तान के वकार यूनिस हाल ऑफ फेम में जगह बना चुके हैं। आइसीसी क्रिकेट हाल ऑफ फेम में जगह बनाने वाले गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया के 19वें पुरुष खिलाड़ी हैं। उनसे पहले रिची बेनो, एलन बोर्डर, सर डॉन ब्रेडमैन, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, नील हार्वे, डेनिस लिली, रे लिंडवाल, रॉडनी मार्श, कीथ मिलर, बिल ओ रिले, स्टीव वॉ, विक्टर ट्रंपर, क्लेरी ग्रिमेट, फ्रेड्रिक स्पोफोर्थ, एलन डेविडसन, ग्लेन मैकग्रा और शेन वार्न इस सूची में जगह बना चुके हैं
जीत कर भी हारी सायना
रंगीन रण में नहीं होगा अब ठुमकों का तमाशा

Your email address will not be published. Required fields are marked *