Sports

सायना का खराब दौर जारी है…

0
Please log in or register to do it.
कुआलालंपुर। खराब फॉर्म से जूझ रही भारतीय स्टार साइना नेहवाल ने बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज फाइनल्स  में हार के साथ शुरूआत की है। साइना को पहले मैच में जापान की मिनात्सु मितानी से 21-19, 22-24, 19-21 से हारा दिया है। दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी साइना ने 68 मिनट में यह मुकाबला गंवाया।
साइना दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और ओलंपिक चैंपियन लि जुरेई, दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी कोरिया की यिओन जू बाए और 13वें नंबर की खिलाड़ी मितानी के साथ ग्रुप ‘बी’ में हैं।
साइना पहला गेम आसानी से जीतीं। स्कोर एक समय 7-7 से बराबर था, लेकिन साइना ने 12-7 से बढ़त बना ली और फिर 21-19 से जीत गईं। दूसरे गेम में उन्होंने 7-0 से बढ़त बनाई, लेकिन जापानी खिलाड़ी ने वापसी करते हुए स्कोर 11-11 कर लिया। इसके बाद मितानी ने साइना को मौका नहीं दिया और मैच निर्णायक गेम तक खिंचा। आखिरी गेम में साइना ने शुरुआती बढ़त बनाई, लेकिन मितानी ने फिर वापसी करके 17-17 से बराबरी की। स्कोर एक समय 19-19 था, लेकिन फिर साइना की लय टूटी और मितानी ने जीत दर्ज कर ली।
'यारियां' का नया गाना 'अल्लाह वारियां'
नैना के हुए श्रीसंथ

Your email address will not be published. Required fields are marked *