राज्य

दिल्ली से धुंध की चादर हटी, उड़ाने सामान्य

0
Please log in or register to do it.
दिल्ली से धुंध की चादर हटी, उड़ाने सामान्य - Image 1
नई दिल्ली। शुक्रवार की सुबह दिल्ली में धुंध की चाहर उतनी गहरी नहीं थी जिससे राजधानी में विमानों की आवाजाही सामान्य रही। दिल्ली आनेवाली कुछ ट्रेनें ज़रूर लेट रहीं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 8.30 बजे विज़िबिलिटी 300 मीटर के करीब थी।
मौसम विभाग ने आज के लिए कहा है कि सूरज निकलेगा लेकिन शाम को थोड़ी धुंध पड़ सकती है। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, “दोपहर में सब साफ़ रहेगा, शाम को हल्की धुंध पड़ेगी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है”
दिल्ली से धुंध की चादर हटी, उड़ाने सामान्य - Image 1
वैसे सुबह 6 बजे दिल्ली में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा जो सामान्य से ज़्यादा है। वहीं आज भी धुंध कम पड़ रही है। हवा भी नहीं चल रही जिससे पिछले दिनों के मुक़ाबले ठंड में थोड़ी कमी आई है। सूरज के निकलने के साथ थोड़ी धुंध पड़ सकती है लेकिन जैसे जैसे सूरज चढ़ेगा धुंध छटती जाएगी।
विज़िबिलिटी 300 मीटर के आस-पास होने से आज भी धुंध की वजह से विमानों की आवाजाही पर फर्क नहीं पड़ा है। अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें सही वक़्त पर हैं। इक्का-दुक्का उड़ानें तकनीकी वजहों से देर हैं जो सामान्य दिनों की तरह है।
शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत तापमान से 3 डिग्री ज़्यादा था। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जो इस वक़्त के लिए सामान्य है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ऊपर 10.8 रहा।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई यातायात पर कोई फ़र्क नहीं पड़ा। आईजीआई एयरपोर्ट के प्रवक्ता कपिल सबरवाल ने बताया कि कुछ दिनों के मुक़ाबले आज (शुक्रवार) विज़िबिलिटी काफ़ी अच्छी है जिससे विमानों की आवाजाही सामान्य है।
दिल्ली से जानेवाली ट्रेनें तो प्रभावित नहीं हुईं लेकिन उत्तर भारत में जहां अभी भी कोहरा छाया हुआ है वहां से आनेवाली ट्रेनें लेट रहीं। उत्तर रेल के प्रवक्ता ए एस नेगी ने बताया कि शुक्रवार के धुंध कम हुई है और दिल्ली से जानेवाली ट्रेनें न देर से हैं न ही उनके समय में बदलाव किया गया। हालांकि दिल्ली आनेवाली 28 ट्रेनें लेट हैं।
देवयानी पर चलता रहेगा केस, पूर्ण राजनयिक छूट से भी कोई फायदा नहीं
देवयानी मामले में कब क्या हुआ

Your email address will not be published. Required fields are marked *