राज्य

लोगों को जद यू की चिंता करने की ज़रुरत नहीं

0
Please log in or register to do it.
लोगों को जद यू की चिंता करने की ज़रुरत नहीं - Image 1
लोगों को जद यू की चिंता करने की ज़रुरत नहीं - Image 1

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ दिनों पहले तक कांग्रेस पर डोरे डाल रहे थे, अब लालू प्रसाद के जेल से बाहर आते ही कांग्रेस पर भड़कना शुरू कर चुके हैं। असल में कांग्रेस पहले बिहार में जद यू के साथ गठबंधन करना चाहती थी, लेकिन बाद में पार्टी को लगा की राजद गठबंधन जद यू से बेहतर साबित होगा। इसलिए कांग्रेस पाला बदलते हुए लालू प्रसाद को संपर्क करना शुरू कर चुकी है और बिहार में कांग्रेस-राजद-लोजपा गठबंधन के संकेत भी दे चुकी है। इधर भाजपा से अलग हुई जद यू जो नए साथी के तलाश में थी, ये सुनते ही हताश हो गयी। बस फिर क्या था नीतीश भड़क उठे और बोलने लगे ये तो पिछले कई बार से जनता द्वारा “ख़ारिज” गठबंधन है।

बिल्डर एसोसिएशन आफ इंडिया की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस-राजद-गठबंधन कोई नया गठबंधन नहीं है, जिसपर आज बोला जाए। उन्होंने बड़े तल्ख़ अंदाज़ में कहा कि लोकसभा चुनाव में इस गठबंधन का अता-पता नहीं रहेगा। लोगों को जदयू की चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह अपने बूते चुनाव में उतरेगा। हम मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बिल्डरों को भरोसा दिलाते हुए नीतीश ने कहा कि रंगदारों को खत्म कर दिया गया है। महीने के पांचवें सोमवार को अब नियमित रूप से वे निर्माण उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेंगे। 

लालू पर साधा निशाना
नीतीश कुमार ने इशारों में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार के पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार लोग फिर सिर उठा रहे हैं। जनता इसे नकार देगी, अभी भी जनता उस जंगलराज को नहीं भूली है।

चुनाव की चिंता नहीं
मुख्यमंत्री के अनुसार उन्हें चुनाव की चिंता नहीं है, बल्कि आने वाली पीढि़यों की चिंता है। आवास के लिए जीवनभर की पूंजी लगाने वालों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।

प्रदेश को अच्छा माहौल दिया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने प्रदेश को एक अच्छा माहौल दिया है, अब आप इसे सुंदर बिहार बनाएं। भविष्य की जरूरतों, पर्यावरण और राज्य के शानदार इतिहास को ध्यान में रखते हुए स्थायी विकास कार्य किए जाएं।
पेट्रोल भी हुआ महंगा
देवयानी की चिट्ठी

Your email address will not be published. Required fields are marked *