Close

आसाराम के आश्रम में लाल आतंक



औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में स्थित आसाराम के आश्रम के खिलाफ माओवादियों ने मोर्चा खोल दिया है। बताया जा रहा है कि आसाराम के औरंगाबाद वाले आश्रम में हथियार से लैस कुछ नक्सली आ कर अपने पोस्टर फेंक गए और लाल झंडे लगा गए हैं साथ ही उन पोस्टरों में लिखा है कि यह आश्रम अब हमारे अधिकार में है और इस आश्रम को खाली करने का भी फरमान जारी कर दिया गया है। इस धमकी के बाद आश्रम के लोग डरे हुए हैं। अब तो ऐसा लगता है जैसे आसाराम के खिलाफ नक्सलियों ने भी अपना मोर्चा खोल दिया है। 

नक्सलियों ने हथियारों के साथ रात में आश्रम पर धावा बोल दिया था। पहले उनलोगों ने आश्रम के घेराबंदी वाले तार को काटा फिर अन्दर आने के बाद जगह जगह लाल झंडा लगाया और पोस्टर फेंके। जिन पोस्टरों पर स्पष्ट लिखा हुआ है कि इस आश्रम पर अब उनका कब्ज़ा है। लेकिन पुलिस नक्सलियों के हमले को नकारते हुए कह रही है कि ये असल में कुछ मनचले लोगों का काम है, जो सिर्फ आश्रम के लोगों को भयभीत करने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि स्थानीय नागरिकों का मानना है कि नक्सलियों के लिए ये बहुत बड़ी बात नहीं है। वो कहीं भी और कभी भी लाल झंडा लगा कर अपना कब्ज़ा बना लेते हैं। हालांकि पुलिस आश्रम से सारे पोस्टर और लाल झंडे हटवा चुकी है पर माओवादियों के दुबारा हमले की संभावना अभी भी बनी हुई है।

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top