Politics राज्य

बिहार चुनाव के बीच लालू यादव को बड़ा झटका, 27 नवंबर तक टली जमानत पर सुनवाई

0
Please log in or register to do it.
रांची: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। अब मामले की सुनवाई 27 नवंबर को होगी। झारखंड हाई कोर्ट में 6 नवंबर को कॉज लिस्ट के नंबर 18 में सुनवाई के लिए मामला सूचीबद्ध है। फिलहाल उन्हें रांची जेल में रही रहना होगा।
शुक्रवार को दुमका कोषागार से गबन के मामले में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, जिसे छुट्टी की वजह से टाल दिया गया है। अब 27 नवंबर को उनकी याचिका पर सुनवाई होगी। यदि आज उन्हें जमानत मिल जाती तो वे जेल से बाहर आ जाते, क्योंकि चारा घोटाले के चार में से तीन मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है।
लालू यादव के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने कहा कि, इस मामले मे अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई निर्धारित की थी। दुमका मामला उच्चा न्यायालय में न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ के समाने सूचीबद्ध किया गया था। यादव की ओर से दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में आधी सजा काटने के आधार पर जमानत प्रदान किए जाने की गुहार लगाई गई है।
उन्होंने कहा था कि, लालू प्रसाद इस मामले में 2 माह जेल में रह चुके हैं। ऐसे में आधी सजा काटने का आधार पर उन्हें जमानत मिल जाने की संभावना है। सजा की आधी अवधि काट लेने के आधार के अलावा लालू की ओर से उन्हें किडनी, हृदय रोग व शुगर सहित 16 प्रकार की बीमारियां होने का भी दावा किया गया था।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



CDS बिपिन रावत बोले- लद्दाख में एलएसी के पास हालात अब भी तनावपूर्ण, LAC पर बदलाव मंजूर नहीं
बिहार चुनाव: पूर्णिया में नीतीश कुमार का एलान, बोले- यह मेरा आखिरी चुनाव है

Your email address will not be published. Required fields are marked *