Politics

आम आदमी पार्टी के खाते में 1 करोड़ का डोनेशन

0
Please log in or register to do it.
आम आदमी पार्टी के खाते में 1 करोड़ का डोनेशन - Image 1
आम आदमी पार्टी के खाते में 1 करोड़ का डोनेशन - Image 1
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 28 सीटों पर अभूतपूर्व जीत हासिल करने के बाद लोकसभा चुनावों के लिए अपने समर्थकों से चंदा देने की अपील की थी। जिसके लिए पार्टी की वेबसाइट पर व्यवस्था दी गई थी। 
12 दिसम्बर को केजरीवाल ने ये अपील की थी और ख़बर ज़ोन ने ख़बर दी थी कि मात्र 12 घंटों में ही पार्टी के खाते में 15 लाख से ज़्यादा का डोनेशन पहुंच गया। डोनेशन का ये सिलसिला जारी रहा और 10 दिनों में आम आदमी पार्टी के खाते में 1 करोड़ से ज़्यादा का चंदा जमा हो गया है।
दिलचस्प बात ये है कि ये चंदा देश के हर कोने-कोने से आ रहा है और भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, संयुक्त राज्य अमिरात सहित कई देशों से भी आम आदमी पार्टी के समर्थक चंदा दे रहे हैं। एक और दिलचस्प बात ये है कि पार्टी में चंदा देनेवालों में 1 रुपये वाले भी शामिल हैं और 1 लाख रुपये वाले भी हैं।

आप यहां डोनेशन लिस्ट Live देख सकते हैं

अगर ताज़ा आंकड़ें देखने हैं तो पेज रिफ्रेश करें.

महागर्जना रैली में गरजे मोदी
अरविंद कैसे पूरा करेंगे दिल्ली के सपने

Your email address will not be published. Required fields are marked *