मुंबई की इमारत में आग, 8 की मौत

HomeUncategorized

मुंबई की इमारत में आग, 8 की मौत

मुंबई। बीती रात दक्षिण मुम्बई के केंप्स कॉर्नर इलाके की एक 26 मंजिला रिहाइशी इमारत में आग लग गई जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत की ख़बर है जबकि दो अ

(No Title)
FIR में केजरीवाल का नाम, मुश्किलों का दौर शुरू
हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच के लिए SIT को मिला 10 दिन का अतिरिक्त समय

मुंबई। बीती रात दक्षिण मुम्बई के केंप्स
कॉर्नर इलाके की एक
26 मंजिला रिहाइशी इमारत में आग लग गई
जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत की ख़बर है जबकि दो अग्निशन के अधिकारी बुरी तरह झुलस
गये हैं, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान की जानी बाकी है।

दमकलकर्मी भी झुलसे

ये आग बिल्डिंग के 12वें माल्हे पर लगी जिसे
बुझाने गये 5 दमकलकर्मी ही झुलस गये। उनके अलावा दो अधिकारी भी झुलस गये जबकि वहां
रहनेवाले 8 लोगों की मौत हो गई है जिनके शव अलग-अलग अस्पतालों में भेजे गए हैं। आग
बुझाने के लिए
14 दमकल गाडि़यां, पानी के 7
टैंकर और
4 एंबुलेंस मौके पर थे और करीब 4
घंटे आग से जूझने के बाद उस पर काबू पाया जा सका। घटनास्थल से
25-30
लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।



सिलेंडर फटने से फैली आग!
आग लगने की वजह अभी साफ़ नहीं है लेकिन आस-पास
के लोगों का कहना है कि उस फ्लोर से सिलेंडरों के फटने की वाज़ आ रही थी और उसी से
पूरे फ्लोर पर आग फ़ैली होगी।


ऐसा होता तो न मरते लोग!

इस हादसे के बाद एक तरफ़ जहां इमारतों में
अग्निशन की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होते हैं तो दूसरी तरफ़ अग्निशमन के
कर्मचारियों-अधिकारियों का झुलसना बताता है कि जो आग से लड़ते हैं उनके पास भी
सुरक्षा के उचित सामान नहीं हैं

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: