टैग पुरालेख: Ramdev

‘पुत्रजीवक’ मामले में रामदेव को झटका

देहरादून। योगगुरू बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि की दवा पुत्रजीवक दवा के मामले में उत्तराखंड सरकार के पास जांच रिपोर्ट पहुंच चुकी है और बताया जा रहा है कि यह रिपोर्ट बाबा रामदेव के पक्ष में नहीं है। हालांकि रिपोर्ट का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।
प्रदेश के प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य, ओम प्रकाश ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को रिपोर्ट भेज दी गई है और उनकी मंज़ूरी के बाद इसे केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि पुत्रजीवक दवा के मामले में जांच रिपोर्ट रामदेव के पक्ष में नहीं है।
पिछले साल 1 मई को इस दवा को लेकर विवाद उठा था, जेडीयू महासचिव केसी त्यागी की अगुवाई में राज्यसभा के सांसदों ने पुत्रजीवक दवा पर बैन लगाने और पतंजलि पर कड़ी कार्रवाई की मांग यह आरोप लगाते हुए की थी कि पतंजलि दावा करती है कि इस दवा से पुत्र की प्राप्ति होती है।
केंद्र सरकार ने इस मामले में जांच कराने के लिए राज्य सरकार को निर्देश दिया था, जिसके बाद आयुष ड्रग कंट्रोलर, चमोली की अगुवाई में एक जांच कमेटी बनाई थी, जिसने रामदेव की दवा को ये कहते हुए क्लीन चिट दी थी कि ये आयुर्वेद की पुरातन पुस्तकों में इस तरह के नाम का ज़िक्र मिलता है लेकिन चमोली कमेटी की रिपोर्ट के बाद राज्य सरकार ने डीजी, हेल्थ और राज्य के कानून विभाग को मामला सौंपा, जिसकी रिपोर्ट रामदेव के खिलाफ है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

PICS अहाना देवोल के शादी में उतरे सितारे, चोट के बावजूद शाहरूख भी पहुंचे

मुंबई। अहाना देओल और वरुण वोरा की शादी में पूरा बॉलीवुड पहुंचा और साथ में पहुंची कुछ और जानी-मानी हस्तियां। जिनमें शामिल थे बाबा रामदेव, सुब्रत राय सहारा, अनिल अंबानी और उद्धव ठाकरे भी। रिसेप्शन में पहुंचनेवाली हस्तियों में सबका दिल छू लिया बॉलीवुड किंग खान ने जो एक छड़ी के सहारे कार्यक्रम में पहुंचे। 
शाहरूख ने अपना वादा निभाया और हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग के दौरान चोट लगने के बावजूद अहाना देओल की शादी में पहुंचे। वहीं दुल्हन के दोनों भाईयों ने शादी में जाना गंवारा नहीं समझा। बॉबी देओल और सन्नी देओल शादी में शरीक नहीं हुये।
देखिए तस्वीरों में मेहमानों को और मेज़बानों को:-

Ahana and Vaibhav poses for a picture with Rekha

Ahana and Vaibhav poses for the press

Anil Ambani and his wife Tina arrives with the matriarch Kokilaben

Bappi Lahri arrives with his family

Deepika looked beautiful in a saree

Dia Mirza and her boyfriend Sahil Sangha arrive.

Esha Deol wore a red gown and a matching sling as she poses with her husband Bharat Tatkani

Hema Malini and Dharmendra at the wedding reception

Javed Akhtar and Shabana Azmi arrives

Ranveer Singh was his usual dashing self

Vaibhav and Ahana pose for pictures

Sahara Cheif Subrata Roy arrives

Sanjay Khan arrives with his family

Shah Rukh Khan, who was injured on the sets of his latest movie sported a leg brace and a walking stick.

Shiv Sena cheif Udhav Thackery with his wife Smitha

Sonakshi Sinha at the wedding reception

The Bachchans arrive

The proud parents pose for pictures

We also spotted Rekha with Ahana

We were surprised to see Baba Ramdev at the reception

Juhi arrives with her husband Jai



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

आखिर रामदेव ने राहुल की क्यूँ की तारीफ़, क्या ये भी भाजपा की रणनीति का हिस्सा है?

जम्मू। योग गुरु बाबा रामदेव आज जम्मू में कुछ अलग अंदाज में नजर आए। अक्सर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की धज्जियां उड़ाने वाले रामदेव ने उनकी जमकर तारीफ की। बाबा रामदेव ने राहुल को ईमानदार और निर्दोष बताया। रामदेव ने कहा कि राहुल को कांग्रेस की गलतियों की सजा मिल रही है। बाबा रामदेव ने कहा कि वो व्यक्तिगत तौर पर मानते हैं कि राहुल गांधी ईमानदार हैं। राहुल को कांग्रेस की गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। रामदेव ने कहा कि राहुल निर्दोष हैं। 84 दंगों पर बाबा ने कहा कि सिख दंगों कों कांग्रेस आलाकमान की तरफ से शह दी गई और माफी से काम नहीं चलेगा। 
बाबा रामदेव के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में एक नयी बहस शुरू कर दी है। अब राजनीतिक पंडित इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि बाबा रामदेव को राहुल गांधी की तारीफ करनी पड़ी। अगर इन पंडितों के मानें तो इनके अनुसार दरअसल भाजपा रामदेव के माध्यम से नयी चाल चलने की सोच रही है। दरअसल कांग्रेस निष्क्रिय हो चुकी थी जिस कारण मोदी का प्रधानमंत्री की कुर्सी तक का रास्ता साफ़ दिख रहा था। लेकिन आम आदमी पार्टी के मैंदान में कूदने के कारण भाजपा का खेल ख़राब होने लगा। फिर भाजपा के सभी रणनीतिकार एक नयी व्यूह रचना में लग गए।
राजनीतिक पंडितों ने माना कि रामदेव अब राहुल की तारीफ़ करके इनकी थोड़ी इमेज सही करना चाहते हैं।जिससे असल मुकाबला ‘मोदी बनाम केजरीवाल’ न हो कर ‘मोदी बनाम राहुल’ ही रहे। क्यूंकि ये मुकाबला भाजपा के लिए आसान होगा। गौरतलब हो कि मोदी का वोट बैंक समझे जाने वाले युवा वोटर्स में केजरीवाल अपनी पैठ बना रहे हैं जो भाजपा के लिए खतरे की घंटी के सामान मानी जा रही है। भाजपा में इसे लेकर नयी बहस छिड़ी हुई है कि ‘केजरी इफेक्ट’ को कैसे कम किया जाए? क्यूंकि इनका मानना है कि ‘आप’ की हवा मोदी लहर में सेंध लगा चुकी है। इसलिए अंततः ये तय किया गया कि राहुल को अब लड़ाई में लाया जाए और भाजपा के समर्थन में प्रचार करने वाले बाबा रामदेव को ये ज़िम्मेदारी दी गयी। क्यूंकि अगर कोई भाजपा नेता राहुल के समर्थन में बयान देता तो इसका उल्टा असर भी हो सकता था।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें