टैग पुरालेख: Raj Thakrey

मोदी को मिलेगा ‘राज’?

मुंबई। बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी की कोशिशे रंग लाती दिख रही हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने हालांकि लोकसभा चुनाव न लड़ने की गडकरी के अनुरोध को ठुकरा दिया है लेकिन उन्होंने ये घोषणा जरूर कर दी है कि जीतकर संसद पहुंचे उनके सांसद पीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे। 

राज ने उतारे 6 उम्मीदवार
राज ठाकरे ने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए अपने 6 उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है। जिनमें 5 शिवसेना और 1 बीजेपी के खिलाफ उतारे गए हैं। लेकिन राज ने कहा कि अगर उनका कोई उम्मीदवार जीतता है तो वो मोदी को सीएम बनाने में अपना समर्थन देंगे।
गदगद हुए गडकरी 
मोदी और बीजेपी के पक्ष में राज ठाकरे के ऐलान के बाद गडकरी गदगद नज़र आए उन्होंने राज को शुक्रिया कहा। लेकिन गडकरी ये कहना भी नहीं भूले कि शिवसेना से महाराष्ट्र में उनका गठबंधन है और वो काफी मज़बूत है।

पहले हुआ था विवाद

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले गडकरी ने राज ठाकरे से मुलाकात की थी। तब शिवसेना ने आरोप लगाया था कि गडकरी राज को महायुति में शामिल करना चाहते हैं और वो इसका विरोध करेंगे। वहीं महायुति के तीसरे साथी रामदास आठवले ने भी इसका विरोध किया था।  
उधर शिवसेना और रामदास आठवले ने राज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए व्यग्य किया है। आठवले ने कहा कि राज का कोई उम्मीदवार जीतेगा तभी तो वो सपोर्ट करने की स्थिति में होंगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

राज ठाकरे के बयान के बाद मनसे ने टोल बूथों पर मचाया हंगामा

मुम्बई। ‘मनसे’ प्रमुख राज ठाकरे के बयान ने पूरे महाराष्ट्र में हड़कम्प दिया है. जैसा कि खबरजोन ने अवगत कराया था कि एक कार्यक्रम के दौरान राज ठाकरे ने कहा था कि “आज के बाद टोल नाके पर कोई टोल चार्ज देने की ज़रूरत नहीं है। अगर कोई नहीं माने और फिर भी मांगे तो बिंदास हो कर उसे मारो, इस कारण सड़क पर जाम भी लगता है तो लगने दो लेकिन टोल चार्ज मत दो।” 
राज ठाकरे के टोल टैक्स न देने संबंधी बयान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने न केवल मुंबई, बल्कि नागपुर और कई अन्‍य शहरों के टूल बूथों पर जमकर तोड़फोड की। राज ठाकरे ने यह भी धमकी दी थी कि जल्द ही कई और टोल नाकों को खुद उनकी पार्टी बंद करवाएगी। वहीं टोल नाकों के विरोध में लगातार हो रहे उत्पात पर राज्य के मुख्‍यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 
मनसे और शिवसेना पिछले कुछ दिनों से टोल वसूली को अवैध बताते हुए राज्य भर में आंदोलन चला रही हैं। कोल्हापुर में तो ये आंदोलन तीन साल से चल रहा है। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

टोल नाके पर पैसे मांगे तो उसे बिंदास हो कर मारो : राज ठाकरे

मुम्बई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के ताजे बयान से ऐसा लग रहा है कि चुनाव करीब है। कल राज ठाकरे ने अपने सम्बोधन में टोल नाके को निशाना बनाया उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि “आज के बाद टोल नाके पर कोई टोल चार्ज देने की ज़रूरत नहीं है। अगर कोई नहीं माने और फिर भी मांगे तो बिंदास हो कर उसे मारो, इस कारण सड़क पर जाम भी लगता है तो लगने दो लेकिन टोल चार्ज मत दो।”

बच्चन की केबीसी से हिंदी सीख रहे राज ठाकरे

चुनावी मौसम आने के ठीक पहले ‘मनसे’ और ‘शिवसेना’ में एक प्रतियोगिता सी शुरू हो जाती है कि कौन मुम्बईकरों का सबसे बड़ा हितैषी है। अभी कुछ दिनों पहले ही शिवसैनिकों ने एक टोल पर हमला बोल दिया था और वहाँ घंटों मजमा जमाया हुआ था। इनलोगों ने सारे टोल बैरियर तोड़ डाले और टोल बूथों में आग लगा दिया था। आम जनता के फायदे के नाम पर आवाज़ उठाने वाली ये दोनों पार्टियां हमेशा आम जनता को परेशानियों में डालती रहती हैं।

महाराष्ट्र में पिछले विधानसभा चुनाव के ठीक पहले राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने उत्तर भारतियों के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था। मुम्बई में एक सिनेमा हॉल में भोजपुरी फ़िल्म चल रही थी और इनके कार्यकर्ता वहाँ घुस के आतंक मचाना शुरू कर दिए। लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। जब ये आतंक मुम्बई के सड़कों तक पहुँच गया, ‘मनसे’ और ‘शिवसेना’ के गुंडे सड़कों पर लोगों से प्रदेश पूछ कर पीटने लगे फिर भी पुलिसवालों की आँखें नहीं खुली। ऐसा लग रहा था जैसे पुलिस इनके ही समर्थन में खड़ी है,क्यूंकि पुलिस इन गुंडों पर कारवाई करने के बजाय उत्तर भारतीय को ट्रैन में बिठा कर इनके प्रदेश भेज रही थी। 
आज भी जिस तरह का बयान राज ठाकरे ने दिया है या फिर उद्धव ठाकरे के गुंडों ने जिस तरह से पिछले दिनों टोल नाकों पर आतंक मचाया था, पुलिस ने इन सबों पर कोई कारवाई नहीं की. जबकि महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार है वो चाहे तो इसपर लगाम लगा सकती है। लेकिन कांग्रेस भी इसका राजनितिक फायदा उठाने से नहीं चूकना चाहती। क्यूँकि ‘मनसे’ और ‘शिवसेना’ आपस में जितना लड़ेंगे उसका सीधा फायदा कांग्रेस को वोटों के तौर पर होगा। आखिर ये कैसी राजनीति है, जनता मरती कटती रहे लेकिन पार्टिया और राजनेता अपनी राजनीतिक रोटीयाँ सेंकते रहें।
                             
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

अमिताभ ने किया उत्तर भारतीयों से धोखा- अबु आज़मी

मुंबई। अमिताभ बच्चन और राज ठाकरे के एक मंच पर आने के बाद सियासत गरम हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आज़मी ने इसे अमिताभ बच्चन का उत्तर भारतीयों के साथ धोखा करार दिया है। 
अबू आज़मी ने अपने कार्यालय के बाहर ही पोस्टर लगा दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि दोनों के बीच नई शुरुआत उत्तर भारतीयों के साथ धोखा है। आप भी पढ़ें क्या लिखा है अबू आज़मी के पोस्टर में-

बच्चन की केबीसी से हिंदी सीख रहे राज ठाकरे


मुंबई- एक वक्त वो भी देखा जब एमएनएस यानि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे सीधे सीधे बॉलीवुड के महानायक पर निशाना साधते दिखे और यहां तक बोला की अमिताभ को महाराष्ट्र छो़ड़ देने चाहिए खुद अमिताभ ने कभी कटाक्ष तो नहीं किया लेकिन विरोध को देख कर बड़ी सालीनता से सामने आकर तमाम मामले पर खुद को छोटा बताया और यहां से बढ़ गई राज ठाकरे और अमिताभ की दूरियां। लेकिन सिनेमा के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनसे ने कनिष्ठ कलाकारों और स्टंट कलाकारों को बीमा पॉलिसी वितरित करने का समारोह आयोजित किया था। इस अवसर पर अमिताभ बच्चन मुख्य अतिथि थे। ये कार्यक्रम मनसे चित्रपट सेना की 7वीं सालगिरह पर आयोजित किया गया और यहां दोनों एक साथ एक मंच पर न केवल नजर आते हैं बल्कि एक दूसरे की तारीफ भी करते दिखते हैं।

अमिताभ बच्चन ने जहां मराठी सीखने की बात कही तो राज ठाकरे ने भी अमिताभ की शान में कसीदे पढ़े।

अपने भाषण की शुरुआत अमिताभ ने मराठी बोलकर की और फिर मजाक में कहा कि अभी मराठी सीख रहा हूं। इसके बाद जब राज ठाकरे भाषण देने आए तो जैसे उन्होंने पिछली सारी तल्खी एक झटके में दूर कर दी। राज ठाकरे ने भाषण की शुरुआत में मीडिया से कहा कि आपके कैमरे तो चल ही रहे होंगे, मंच पर अमिताभ जी जो हैं।

राज ठाकरे ने कहा कि जब मेरे लोगों ने मुझे बताया कि हमारे कार्यक्रम के लिए अमिताभ जी ने हां कर दिया तो मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ। मैंने उनसे पूछा कि आपने अमित जी को बताया है न कि किसका कार्यक्रम है। मेरा नाम बताया न उन्हें? सारे मीडिया वाले मुझसे फोन करके पूछने लगे कि क्या ये सच है? वैसे सब जान लें कि देश में अमिताभ जी जैसा न कोई था, न होगा।

राज ठाकरे ने कहा कि मेरा ये कहना था कि वो किसी एक राज्य के नहीं बल्कि देश के ब्रांड एंबेसडर हैं। मैं आज भी अपने स्टैंड पर कायम हूं। जितना इलाहाबाद के लोग उन्हें चाहते हैं उतना ही महाराष्ट्र के भी। अटल जी और अमित जी की हिंदी का जवाब नहीं। अमित जी की हिंदी बहुत अच्छी है और मैं कौन बनेगा करोड़पति से हिंदी सीखता हूं। अमित जी आए मैं, आभारी हूं। जो हुआ, सो हुआ। सब गंगा में बह गया और गंगा से हम भी प्यार करते हैं।