टैग पुरालेख: Income Tax Department

बिहार चुनाव: इनकम टैक्स ने बिहार कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में मारा छापा, गाड़ी से नकदी बरामद

पटना: बिहार में इस वक्त राजनीतिक पार्टियां चुनाव की जमकर तैयारियां कर रही हैं, और इस बीच एक दूसरे पर आरोप भी लगा रही हैं। लेकिन अब खबर है कि, बिहार कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक गाड़ी में बड़ी नकदी बरामद हुआ है। कहा जा रहा है कि इनकम टैक्स के ऑफिसर पार्टी कार्यालय में रेड कर रहे हैं। वहां पर मौजूद कई नेताओं से इनकम टैक्स के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
करीब एक घंटे तक सदाकत आश्रम में इनकम टैक्स की यह रेड चली है, जिसमें रुपए के लेनदेन को लेकर कई नेताओं से पूछताछ की गई है। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो कांग्रेस पार्टी से जुड़े कुछ बिहार के स्थानीय नेता इनकम टैक्स विभाग के रडार पर हैं। पिछले कुछ दिन के अंदर हुए संदिग्ध लेनदेन के सिलसिले में आयकर विभाग की टीम उनसे पूछताछ करने वाली है।
आयकर विभाग की ओर से अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि, गाड़ी से कितनी नगदी बरामद की गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि, 8 लाख की नगदी मिली है। इस मामले पर आयकर विभाग ने एक शख्स को पकड़ा है, कांग्रेस इस इस पूर मामले में जवाब मांगते हुए पूछा है कि, फंड कहां से आया और किस नेता ने पकड़े गए शख्स को पैसा दिया।
इस छापेमारी पर बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि, बिहार में जेडीयू-भाजपा गठबंधन चुनाव हार रहा है। मैं जानता हूं कि जब भी वो हार देख लेते हैं तो ऐसे तरीके करते हैं, जिनका लोकतंत्र से कोई लेना देना नहीं है। गोहिल ने कहा कि सदाकत आश्रम से कुछ नहीं मिला है। कम्पाउंड के बाहर से किसी गाड़ी में पैसा मिला है, ऐसा कह कर यहां इनकम टैक्स की टीम ने नोटिस दिया है। फिर भी हमने कहा है कि हम सहयोग करेंगे क्योंकि हमारे पास कोई काला धन नहीं है, काला धन तो भाजपा के पास है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



बीजेपी ला रही है इनकम, सेल्स और एक्साइज़ टैक्स ख़त्म करने का आइडिया

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती और वो जानती है कि अब देश की जनता टैक्सेज़ को लेकर परेशान है। लिहाज़ा बीजेपी का थिंक टैंक सभी तरह के टैक्सेज़ को ख़त्म कर के सिर्फ एक टैक्स की नीति पेश करने पर विचार कर रहा है।
पिछले दिनों स्वामी रामदेव ने ऐसा ही एक सुझाव दिया था कि सभी तरह के टैक्स हटाकर बैंक ट्रांजेक्शन टैक्स लाया जाये जो देश में बैंक खातों में होनेवाले हर लेन-देन पर लगेगा। बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी ने रामदेव के फॉर्मूले को समर्थन देने की बात भी कही थी। अब बीजेपी भी इसी तरह का प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है। 
बीजेपी की योजना है कि इंकम, सेल्स और एक्साइज़ टैक्स को ख़त्म कर के एक प्लास्टिक कार्ड लाया जाये और उससे जो भी लेन-देन हो उस पर टैक्स लगे। बीजेपी अपनी इस योजना से एक बड़े वर्ग का वोट बैंक खींचने की कोशिश करेगी।
रविवार को नरेंद्र मोदी ने भी तालकटोरा स्टेडियम में स्वाभिमान ट्रस्ट की स्थापना दिवस पर करों को लेकर कहा था कि, “मौजूदा करों की व्यवस्था आम आदमी पर बोझ है। अब एक नई कर व्यवस्था की आवश्यकता है। शुरुआत में हो सकता है थोड़ी परेशानी हो लेकिन हम रास्ता निकाल लेंगे।”
पिछले साल यूपीए सरकार 50 साल पुराने इंकम टैक्स को हटाने के लिए डायरेक्ट टैक्स कोड बिल लेकर आई थी। लेकिन 2008 में पी चिदंबरम के लाये इस बिल में पुरानी व्यवस्था को ख़त्म करने जैसा कुछ नहीं था। यहां तक कि नए डीटीसी बिल में आयकर की छूट को 2 लाख ही रखा गया और इसमें एक नया चौथा स्लैब डाला गया है जिसमें 10 करोड़ से ऊपर की आय पर 35% कर लगाने का प्रावधान है, जिस पर उद्योगपतियों और कारोबारियों ने ऐतराज़ जताया।
डीटीसी बिल को लेकर बनी स्टैंडिंग कमेटी ने सुझाव दिया है कि कर छूट की सीमा 3 लाख कर दी जाये। बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा की अगुवाई में कमेटी ने टैक्स स्लैब में भी बदलाव का सुझाव दिया है।
पिछले महीने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा था कि पार्टी आम आदमी पार्टी की तर्ज पर ऐसे मुद्दे पर काम कर रही है जो मतदाताओं को आकर्षित करेगा। उन्होंने कहा था कि बीजेपी अपने विज़न डाक्यूमेंट 2025 में ऐसा प्रस्ताव लाने जा रही है जिसमें इंकम, सेल्स और एक्साइज़ टैक्स को ख़त्म करने का प्रावधान होगा। बाद में राजनाथ सिंह ने इसका समर्थन किया।
2 जनवरी को पुणे में एक कर विरोधी संगठन अर्थक्रांति ने बीजेपी वरिष्ठ नेताओं, राजनाथ सिंह, एल के आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, यशवंत सिन्हा और नितिन गडकरी के सामने प्रेजेंटेशन देकर बताया कि कैसे बैंकिंग ट्रांजैक्शन टैक्स लगाकर कर व्यवस्था को सरल किया जा सकता है।
हालांकि यशवंत सिन्हा और अरुण जेटली को इस योजना पर शक है। सिन्हा के मुताबिक अगर हम इंकम, सेल्स और एक्साइज़ टैक्स हटाते हैं तो हमें वेदिक टाइम में जाना होगा। जेटली का कहना है कि आप अमीर और ग़रीब दोनों पर एक तरह का टैक्स नहीं लगा सकते, इसमें तमाम क़ानूनी अड़चनें हैं और हमें हर तरह से चीज़ों को देखना होगा।

लालू की तरह वीरभद्र ने स्कूटर पर भेजा सेब!


शिमला। बिहार में चारा घोटाला हुआ तो पाया गया लालू प्रसाद यादव ने स्कूटरों पर भैंसों की सवारी करा दिया। इस मामले में लालू प्रसाद यादव जेल चले गये लेकिन ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश में वहां के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ पेश आया है। रिश्वतखोरी के मामले में घिरे वीरभद्र सिंह पर आरोप है कि उन्होंने कई टन सेब स्कूटरों और ऑयल टैंकर पर ढोये और 2009-2010 में इसी से 6 करोड़ 56 लाख की कमाई दिखाई।
वीरभद्र सिंह के आयकर रिटर्न की जांच कर रहगे आयकर विभाग के अधिकारियों ने जब कृषि के ज़रिए आमदनी में दिखाये उनके 6 करोड़ 56 लाख रुपये को खंगालना शुरू किया तो वीरभद्र सिंह के सेब के बागान देखनेवाले आनंद चौहान तक पहुंची। आनंद चौहान एक इंश्योरेंस एजेंट हैं और वो वीरभद्र सिंह के बागान की देखरेख करते हैं। 
आयकर अधिकारियों ने जब उनसे इस बारे में पूछताछ की तो पाया कि रामपुर में सीएम के श्रीखंड स्थित बागान से जो सेब बाज़ार में बेचने के लिए भेजे गये वो परवानू में यूनिवर्सल एपल एसोसिएट को गये थे। जब यूनिवर्सल एपल एसोसिएट के मालिक चुन्नीलाल से इस बावत बात की गई तो उसने उन 18 गाड़ियों के नंबर दिये जिन पर सेब को लादकर वहां पहुंचाया गया था। गाड़ियों के नंबर की छानबीन हुई तो पाया गया कि इनमें से दो नंबर स्कूटरों (HP 06 0768 और HP 06 1123) के हैं, एक नंबर (HP 63 4975) ऑयल टैंकर का है, एक नंबर (HP 06 4975) तो किसी को अलॉट ही नहीं हुआ है। इसके अलावा कई नंबर ऐसे हैं जो लोकल गाड़ी ट्रिपर के हैं जिन पर सेब नहीं ढोया जाता। और बाकी नंबर एक दूसरे मिलते जुलते हैं और फर्ज़ी लगते हैं जैसे HP 63 4975, HP 64 4975, and HP 69 4975।
इस मामले को लेकर बीजेपी ने पूरे राज्य में आंदोलन छेड़ा हुआ है। बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने इस मसले को देखते हुए सीएम वीरभद्र सिंह का इस्तीफ़ा मांगा है।