टैग पुरालेख: Indian Air Force

DRDO ने एंटी रेडिएशन मिसाइल ‘रुद्रम’ का सुखोई लड़ाकू विमान से किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: शुक्रवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation) ने पूर्वी तट से सुखोई-30 लड़ाकू विमान से एंटी-रेडिएशन मिसाइल ‘रुद्रम’ का सफलतापूर्वक परीक्षण कर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। इस मिसाइल को डीआरडीओ (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है।
डीआरडीओ ने कहा कि, रुद्रम भारतीय वायुसेना के लिए बनाई गई देश की पहली स्वदेशी एंटी रेडिएशन मिसाइल है जिसे DRDO द्वारा विकसित किया गया है। इस मिसाइल को लॉन्च प्लेटफॉर्म के रूप में सुखोई एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में एकीकृत किया गया है, इसमें लॉन्च स्थितियों के आधार पर अलग-अलग रेंज की क्षमता है।
इसके आगे DRDO ने कहा कि, इसमें अंतिम हमले के लिए पैसिव होमिंग हेड के साथ आईएनएस-जीपीएस नेविगेशन है। रुद्रम ने रेडिएशन लक्ष्य को पिनपॉइंट सटीकता से मारा। पैसिव होमिंग हेड एक विस्तृत बैंड पर लक्ष्य का पता लगाने, वर्गीकृत करने और लक्ष्य को इंगेज करने में सक्षम है।
देश में बनाई गई ये अपने आप की पहली मिसाइल है जिसे किसी भी ऊंचाई से दागा जा सकता है। मिसाइल किसी भी तरह के सिग्नल और रेडिएशन को पकड़ने में सक्षम है। साथ ही अपनी रडार में लाकर ये मिसाइल नष्ट कर सकती है। फिलहाल मिसाइल डेवलेपमेंट ट्रायल में जारी है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

Poster: ‘तेजस’ के पोस्टर के साथ कंगना रनौत ने भारतीय वायु सेना को दी बधाई

मुंबई: भातरीय वायु सेना आप अपना 88वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर सामान्य से लेकर हर बड़ी शख्सियत की ओर से वायु सेना को शुभकामनाएं मिल रही हैं। ऐसा ही एक विशेष संदेश फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने दी है।
कंगना की टीम ने उनकी अगली फिल्म ‘तेजस’ (Tejas) का पोस्टर शेयर किया है। इस फिल्म में भारतीय वायु सेना की उपलब्धियों और क्षमताओं को दिखाया जाएगा। पोस्टर में कंगना एयर फोर्य पायलट की भूमिका में नजर आ रही है। फिल्म की टीम की तरफ से अभिनेत्री भारतीय वायु सेना को शुभकामनाएं दे रही हैं और कह रही हैं कि उनकी यह फिल्म वायु सेना की महानता, बहादुरी और बलिदान की गाथा होगी। इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म के निर्माता रोनी स्क्रूवाला को टैक करते हुए जय हिंद लिखा है।
कंगना की इस फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका पहला लुक इस साल फरवरी में रिलीज हुआ था। हाल ही में अभिनेत्री ने बताया की इस फिल्म की शूटिंग वह दिसंबर से शुरू कर देंगी।
गौरतलब हो कि 88वें भारतीय वायु सेना दिवस के मौके पर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने वायु सेना को बधाई दी। इस मौके पर हिंडन एयर फोर्स स्टेशन में वायु सेना की शानदार परेड का संचालन हुआ।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

IN PICS: गणतंत्र दिवस पर देखिए भारत की ताकत

IN PICS: गणतंत्र दिवस पर देखिए भारत की ताकत - Image 1
Five planes in arrow formation fly over Rajpath, on the occasion of the 67th Republic Day Parade 2016, in New Delhi on January 26, 2016.

Three planes in arrow formation fly over Rajpath, on the occasion of the 67th Republic Day Parade 2016, in New Delhi on January 26, 2016.

Three planes (c 130j super hercules) in arrow formation fly over Rajpath, on the occasion of the 67th Republic Day Parade 2016, in New Delhi on January 26, 2016.

Rajpath comes alive with the dare devil stunts of motorbike riders of Corps of Signals, on the occasion of the 67th Republic Day Parade 2016, in New Delhi on January 26, 2016.

Rajpath comes alive with the dare devil stunts of motorbike riders of Corps of Signals, on the occasion of the 67th Republic Day Parade 2016, in New Delhi on January 26, 2016.

Rajpath comes alive with the dare devil stunts of motorbike riders of Corps of Signals, on the occasion of the 67th Republic Day Parade 2016, in New Delhi on January 26, 2016.

Rajpath comes alive with the dare devil stunts of motorbike riders of Corps of Signals, on the occasion of the 67th Republic Day Parade 2016, in New Delhi on January 26, 2016.

Rajpath comes alive with the dare devil stunts of motorbike riders of Corps of Signals, on the occasion of the 67th Republic Day Parade 2016, in New Delhi on January 26, 2016.Rajpath comes alive with the dare devil stunts of motorbike riders of Corps of Signals, on the occasion of the 67th Republic Day Parade 2016, in New Delhi on January 26, 2016.

Smerch Multiple Rocket Launcher System passes through the Rajpath, on the occasion of the 67th Republic Day Parade 2016, in New Delhi on January 26, 2016.
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए 
खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें