डरबन टेस्ट के पहले दिन भारत का पलड़ा भारी

HomeUncategorized

डरबन टेस्ट के पहले दिन भारत का पलड़ा भारी

डरबन- किंग्समीड मैदान पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खराब रोशनी के कारण सिर्फ 61 ओवरों का ही हो

PM Speech: स्टार्ट अप इंडिया पर प्रधानमंत्री का पूरा भाषण
लद्दाख को चीन का हिस्सा दिखाने पर Twitter ने मांगी माफी, 30 नवंबर तक करेगा सुधार- मीनाक्षी लेखी
सुसाइड केस: बॉम्बे हाई कोर्ट से अर्नब गोस्वामी को बड़ा झटका, जमानत देने से किया इनकार

डरबन- किंग्समीड मैदान पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खराब रोशनी के कारण सिर्फ 61 ओवरों का ही हो सका। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 181 पन बना लिए थे। क्रिज़ पर मुरली विजय 91 रन बनाकर नाबाद हैं और चेतेश्वर पुजारा 58 रन पर खेल रहें हैं।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने पहले दिन शिखर धवन  के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया। शिखर ने 29 रन बनाए। धवन को मोर्न मोर्कल ने आउट किया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए पुजारा ने सलामी बल्लेबाज विजय के साथ भारतीय पारी को पूरी तरह संभाल लिया और दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरे विकेट के लिए नाबाद 140 रनों की साझेदारी कर ली है। मुरली ने 201 गेंदों पर 17 चौके लगाए, जबकि पुजारा 117 गेंदों पर सात चौके लगा चुके हैं।
मुरली अपने करियर का चौथे शतक के करीब हैं। दोनों बल्लेबाजों का यह चौथा अर्धशतक है। इस साल मार्च में मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 187 रनों की धमाकेदार पारी के साथ करियर का आगाज करने वाले धवन छह नवंबर को कोलकाता में टेस्ट टीम में वापसी के बाद से एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं।
धवन चार पारियों में नाकाम रहे हैं। जोहांसबर्ग में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वह 13 और दूसरी पारी में 15 रन बना सके थे जबकि कोलकाता टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 और फिर मुंबई टेस्ट में 33 रन बना सके थे।
बहरहाल, मौजूदा दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच बेनतीजा समाप्त हुआ था। उस मैच में मेजबान टीम मात्र आठ रनों से जीत से चूक गई थी। भारत ने इस मैदान पर अब तक चार टेस्ट मैच खेले हैं। दो में उसकी हार हुई है जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। एक मैच में उसे जीत मिली है।
दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका को इस मैदान पर अपने अंतिम चार टेस्ट मैचों में हार मिली है। इनमें से दो हार उपमहाद्वीपीय टीमों-भारत और श्रीलंका के खिलाफ मिली है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: