फरार कैदी ठंढ से बचने के लिए आया जेल

HomeUncategorized

फरार कैदी ठंढ से बचने के लिए आया जेल

वॉशिंगटन। अमेरिका के केंटकी में एक कैदी जेल से भाग निकला लेकिन बाहर ठंड देखकर उसकी हिम्मत जवाब दे गई और उसने लौटने में ही अपनी भलाई समझी। दरअसल रॉ

दिल्ली की 8 करोड़ डकैती से जुड़ा विंदू दारा सिंह का नाम
‘आप’ का जम्मू कश्मीर में डंका, अलगाववादी नेता इससे घबराये
अमेरिका में करीब 19 करोड़ ज़िंदगियां ख़तरे में, नॉर्थ अमेरिका पहुंचा पोलर वर्टेक्स
वॉशिंगटन। अमेरिका के केंटकी में एक कैदी जेल से भाग निकला लेकिन बाहर ठंड देखकर उसकी हिम्मत जवाब दे गई और उसने लौटने में ही अपनी भलाई समझी। दरअसल रॉबर्ट विक नाम का एक व्यक्ति सेंधमारी और चोरी के जुर्म में 6 साल की सजा काट रहा था। जेल से मौका देख कर वो वहाँ से भाग निकला। 


विक जब फरार हुआ था तो उसने जेल में मिलने वाले कपड़े यानी एक शर्ट, पैंट और जैकट भर पहन रखे थे। जब वह फरार हुआ तो -29 डिग्री सेल्सियस की सर्द हवाएं चल रही थीं। अभी अमेरिका में तापमान पृथ्वी के सबसे ठंडे एरिया अंटार्कटिका ही नहीं बल्कि मंगल ग्रह से भी नीचे आ गया है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार यह कैदी लेक्सिंगटन की एक जेल से फरार हुआ था। सोमवार को गिरते तापमान के बीच जेल से निकला यह कैदी थोड़ी ही देर में परेशान हो गया। उसने पास के ही एक मोटेल का रुख किया और वहां जाकर मोटेल के कर्मचारी को पुलिस को फोन करने को कहा और उसे बताया कि वो खुद को पुलिस के हवाले करना चाहता है।


बाद में जब अधिकारियों को कैदी ने बताया कि बाहर इतनी ठंढ थी की उसकी हिम्मत जवाब दे गयी और वो जेल वापस जाने का मन बना लिया। विक को पहले डॉक्टरी सुविधा दी गई और फिर उसे जेल वापस ले जाया गया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: