‘कामसूत्र 3डी’ के डायरेक्टर अब बनाएंगे नरेंद्र मोदी के लिए फ़िल्म

HomeUncategorized

‘कामसूत्र 3डी’ के डायरेक्टर अब बनाएंगे नरेंद्र मोदी के लिए फ़िल्म

मुम्बई। फिल्‍म 'कामसूत्र 3डी' के डायरेक्‍टर रुपेश पॉल बीजेपी के पीएम पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर बनने वाली फिल्‍म को डायरेक्‍ट करेंगे। जी हाँ, य

GOOD NEWS: जियो के ग्राहकों के लिए खुशखबरी
मोदी के घर में ‘आप’ की सेंधमारी
स्टार प्रचारक: कमलनाथ को मिली राहत, EC के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

मुम्बई। फिल्‍म ‘कामसूत्र 3डी’ के डायरेक्‍टर रुपेश पॉल बीजेपी के पीएम पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर बनने वाली फिल्‍म को डायरेक्‍ट करेंगे। जी हाँ, ये सर्द मौसम की सबसे हॉट न्यूज़ है. रूपेश पॉल ने ‘कामसूत्र 3डी’ जैसी विवादस्पद फ़िल्म डायरेक्ट किया है और इसी फ़िल्म के फोटोग्राफ ट्वीट करके शर्लिन चोपड़ा चर्चित हो रही हैं। बताया जाता है कि इस फ़िल्म में काफी शर्लिन बोल्ड नज़र आएँगी लेकिन नरेंद्र मोदी की फ़िल्म इससे थोड़ी अलग होगी और फ़िल्म ‘नमो 4 डी ‘ यानि पिछली फ़िल्म से एक कदम आगे होगी।
रुपेश पॉल गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी की लाइफ पर ‘नमो 4डी’ फिल्‍म बनाने के लिए बतौर डायरेक्‍टर हायर किए जा चुके हैं। रुपेश बताते हैं कि यह एक बेहतरीन पॉलिटिकल थ्रिलर होगा। उनका कहना है कि स्क्रिप्‍ट लिखने के लिए हमें पूरी आजादी मिली है. मूवी में रोमांस का तड़का भी लगेगा, जो मोदी की रियल लाइफ से कोसों दूर है। यह एक बेहतरीन मूवी होगी, जो लोगों को इंस्‍पायर करेगी।
पॉल के अनुसार मूवी के स्‍टार 7 दिनों के अंदर फाइनल कर लिए जाएंगे और इसकी शूटिंग 15 फरवरी से शुरू हो जाएगी। मूवी में मोदी की महानता का बखान नहीं किया जाएगा बल्कि यह दिखाया जाएगा कि मौजूदा राजनैतिक परिदृश्‍य में मोदी कितने प्रभावशाली हैं। अन्‍य बॉलीवुड फिल्‍मों की तरह इसमें भी रोमांस के अलावा एक्‍शन सीन और दिल जीतने वाले गाने होंगे। नमो 4डी के एसोसिएट प्रोड्यूसर मितेश पटेल का कहना है कि कामसूत्र 3डी का दूसरा ट्रेलर देखने के बाद ही रुपेश पॉल को हायर किया गया है। इस फिल्‍म में जल्‍द ही बॉलीवुड के नामचीन सितारे अपने अभिनय से आपका दिल जीतते नजर आएंगे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मोदी का रोल कौन करेगा और वो मोदी के रूप में रोमांस करते हुए कैसा लगेगा।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: