Business Media

पर्ल्स ग्रुप के मालिक निर्मल सिंह भंगू 14 दिन के लिए गए तिहाड़ जेल

0
Please log in or register to do it.
पर्ल्स ग्रुप के मालिक निर्मल सिंह भंगू 14 दिन के लिए गए तिहाड़ जेल - Image 1

पर्ल्स ग्रुप के मालिक निर्मल सिंह भंगू 14 दिन के लिए गए तिहाड़ जेल - Image 1

नई दिल्ली। सीबीआई ने 45 हजार करोड़ रुपये के घोटाले में लिप्त पर्ल्स ग्रुप के सीएमडी निर्मल सिंह भंगू समेत चार आरोपियों को 14 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया। सीबीआई के अनुसार, आरोपियों को सीएमएम सुगंधा अग्रवाल की अदालत में शनिवार को पेश किया गया था।
सीबीआई ने बताया कि निर्मल सिंह भंगू के अलावा जिन आरोपियों को जेल भेजा गया है उनमें सुखदेव सिंह एमडी तथा प्रमोटर डायरेक्टर पर्ल्स एग्रोटेक कॉरपोरेशन, गुरमीत सिंह एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वित्त तथा सुब्रता भट्टाचार्य हैं। चारों आरोपियों को गत आठ जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।
दो साल से इस मामले की जांच चल रही थी जिसमें सीबीआई अधिकारियों ने पर्ल्स कंपनी के 1300 बैंक खातों का पता लगाया और 108 करोड़ रुपये हाईकोर्ट में जमा कराए थे। सीबीआई ने भंगू तथा कंपनी से संबंधित संपत्तियों के 20 हजार दस्तावेज बरामद किए थे। इनका मूल्य करीब पांच हजार करोड़ आंका गया है। दिल्ली में भंगू की 583 एकड़ भूमि भी मिली है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

25 बाल वीरों को पीएम ने किया सम्मानित, देखिए फोटो और वीडियो
साइकिल यात्रा पर निकलीं बौद्ध सन्यासिनों का स्वागत किया अखिलेश ने

Your email address will not be published. Required fields are marked *