दिल्ली में फिर एक अबला की इज्ज़त हुई तार-तार

HomeUncategorized

दिल्ली में फिर एक अबला की इज्ज़त हुई तार-तार

नयी दिल्ली। सबौली इलाके में रहने वाली 13 साल की लड़की मां से रूठकर घर से चली गई। गुरुवार सुबह वह भौपुरा बॉर्डर पहुंची। वहां तीन ऑटो ड्राइवर उसे

अमेरिका में भारतीय राजनयिक की कपड़े उतारकर तलाशी, भारत ने कराया विरोध दर्ज
आदिवासियों को पट्टे जारी करने पर मद्रास हाईकोर्ट का स्थगनादेश रद्द
गणतंत्र दिवस पुलिस पदक – 2016 घोषित, देखिए किसे किया जाएगा सम्मानित
नयी दिल्ली। सबौली इलाके में रहने वाली 13 साल की लड़की मां से रूठकर घर से चली गई। गुरुवार सुबह वह भौपुरा बॉर्डर पहुंची। वहां तीन ऑटो ड्राइवर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। तीनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। उनके चंगुल से छूटने के बाद किसी तरह से लड़की घर पहुंची और वारदात की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। इसके बाद नंद नगरी पुलिस ने गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस उनके तीसरे साथी की तलाश कर रही है। 
पुलिस के अनुसार 13 साल की लड़की अपने परिवार के साथ सबौली इलाके में रहती है। पढ़ाई में मन न लगने के कारण उसने आठवीं क्लास से पढ़ाई छोड़ दी थी। 7 जनवरी को किसी बात को लेकर लड़की की अपनी मां से कहासुनी हो गई। लड़की अपनी मां से कहासुनी होने के बाद वह घर से निकल गई। इधर-उधर घूमने के बाद गुरुवार सुबह वह भौपुरा बार्डर पर पहुंच गई। वहां उसे एक युवक मिला। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लड़की को बहला फुसलाकर पुलिस चेक पोस्ट के पास एक टूटे-फूटे कमरे में ले गए। वहां तीनों लड़कों ने उसके साथ गैंग रेप किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। यहां से लड़की ने अपने घर पहुंचकर वारदात की सूचना अपने परिवार वालों को दी। 
परिवार वाले लड़की को साथ लेकर हर्ष विहार थाने पहुंचे। हालांकि बाद में पता चला कि मामला नंद नगरी थाने के अंतर्गत आता है। इसके बाद नंद नगरी थाने में गैंग रेप सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। एसएचओ (नंद नगरी) इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार की टीम ने पीड़ित लड़की से मिली जानकारी के आधार पर दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। आरोपियों की पहचान रेहान और सोनू के रूप में हुई। पुलिस उनके तीसरे साथी सलीम की तलाश कर रही है। तीनों यूपी में आटो चलाते है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: