रांची। रांची में विजय संकल्प रैली करते हुए नरेंद्र मोदी ने यूपीए सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जैसे पुराणों में आकाशवाणी होती थी वैसे ही यूपीए
रांची। रांची में विजय संकल्प रैली करते हुए नरेंद्र मोदी ने यूपीए सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जैसे पुराणों में आकाशवाणी होती थी वैसे ही यूपीए सरकार आकाशवाणी कर के छुप जाती है। उन्होंने कहा कि जो इस हालात के लिए ज़िम्मेदार हैं, जिन्हें देश की जनता ने चुन के भेजा है वो भ्रष्टाचार और महंगाई पर कुछ बोलते नहीं और जब बोलने के लिए आते हैं तो पत्रकारों को बुलाकर शब्दों की आकाशवाणी कर के छुप जाते हैं।
अभी तो कह दिया कि मैंने (राहुल ने) मुख्यमंत्रियों को कह दिया है। देश में महंगाई को लेकर तूफ़ान खड़ा हुआ, पीएम को मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाने क लिए मजबूर होना पड़ा। तीन साल पहले मुख्यमंत्रियों की मीटिंग बुलाई गई। उस मीटिंग में चर्चा हुई आखिरकार पीएम ने कुछ कमिटियां महंगाई कम करने के उपाय खोजने के लिए बनाई। एक कमेटी का अध्यक्ष मुझे बनाया, मेरे साथ तीन और मुख्यमंत्रियों को लगाया, वो तीनों मुख्यमंत्री यूपीए के और कांग्रेस के थे। हमने रिपोर्ट बनाई, रिपोर्ट दी। उनको रिपोर्ट दिये भी 2.5 साल हो गये और हमने कहा महंगाई कम करने के लिए 20 पहल होनी चाहिए और 62 कार्रवाई होनी चाहिए। वो रिपोर्ट मैंने प्रधानमंत्री को जाकर दी। प्रधानमंत्री ने कहा बहुत अच्छा काम हुआ है। लेकिन 2.5 साल होने आए दिल्ली की सरकार जिसको लकवा मार गया है महंगाई को रोकने के अनेकों सुझाव देने के बाद भी उसमे से कोई काम नहीं किया। और आज आकाशवाणी हो रही है। मुख्यमंत्री ये करेंगे, मुख्यमंत्री वो करेंगे। – नरेंद्र मोदी, बीजेपी के पीएम कैंडिडेट
झारखंड में 14 सीटें हैं, 2014 में चुनाव हैं। 14 में 14 की 14 सीटें हम राजनाथ सिंह के चरणों में दें और झारखंड का भाग्य निर्धारित करने की दिशा तय करें। – नरेंद्र मोदी, बीजेपी के पीएम कैंडिडेट

COMMENTS