HomeUncategorized

‘आप’ के 14 कार्यकर्ता गिरफ्तार, प्रो. आनन्द, आशुतोष और शाज़िया भी होंगी गिरफ्तार

नई दिल्ली। भाजपा और आप कार्यकर्ताओं के बीच हुआ बवाल लगातर बढ़ता जा रहा है। बीजेपी की ओर से शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने आप के 14 कार्

पुलिसवाले ने पत्रकार को थप्पड़ मारा, तुरंत हुआ सस्पेंड
आप का प्रदर्शन, जेटली ने कहा नाकामियां छिपाने के लिए नौटंकी
बिहार विधानसभा: जीतन राम मांझी ने ली प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ, 23 और 24 नवंबर तक रहेंगे पद पर

नई दिल्ली। भाजपा और आप कार्यकर्ताओं के बीच हुआ बवाल लगातर बढ़ता जा रहा है। बीजेपी की ओर से शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने आप के 14 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आप के तीन बड़े नेताओं आशुतोष, प्रो. आनंद कुमार और शाजिया इल्मी की गिरफ्तारी भी संभव है। उधर, चुनाव आयोग ने बीजेपी मुख्यालय पर पत्‍थरबाजी के मामले में दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।

दरअसल चुनाव प्रचार के लिए गुजरात यात्रा पर गए अरविंद केजरीवाल को भाजपा समर्थकों ने घेर कर उनकी गाडी पर लाठी डंडे चलाये। उनकी गाडी का शीशा तक तोड़ दिया गया फिर कुछ देर के बाद गुजरात पोलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया जिस कारण ‘आप’ कार्यकर्ता नाराज हो कर बुधवार शाम दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे, तभी बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी तीखी झड़प हुई और पत्‍थरबाजी शुरू हो गई। केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं के हिंसक रवैये के लिए माफी मांगी है साथ ही कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की भी अपील की। केजरीवाल ने कहा कि हमारी लड़ाई सत्य के लिए है इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम जेल जाने को भी तैयार हैं।

गुजरात और दिल्ली में हंगामे के बाद अब देशभर में दोनों ही राजनीतिक दलों के समर्थक सड़क पर उतर
आए हैं। बीजेपी और आप कार्यकर्ताओं की तीझी झड़प की आग यूपी के लखनऊ और इला‌हाबाद तक पहुंच गई। इलाहाबाद में भी दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़े। सुभाष चौराहे पर मोदी का पुतला फूंकने पहुंचे आप कार्यकर्ताओं भिडंत एकबार फिर बीजेपी कार्यकर्ताओं से हुई। जहाँ भाजपा कार्यकर्त्ता बहुत उग्र दिखायी दिए।
आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद में उनकी टोपी छीनकर जला डाली। इतना ही नहीं उन्होंने आप के बैनर और केजरीवाल के पोस्टर को भी जला दिया। वहीँ लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने पहुंचे ‘आप’ कार्यकर्ताओं को भाजपाईयों ने घेर कर लाठी, डंडों और लात-घूसों से पिटा। पटना में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आप और केजरीवाल के पोस्टर जलाए।
आप और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच हुए बवाल के बाद आप नेता आशुतोष समेत तीन अन्य नेताओं पर केस दर्ज हुआ है। भाजपा का कहना है कि आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष, प्रो. आनंद कुमार और शाजिया इल्मी ने लोगों को दंगा भड़काने के लिए उकसाया है। उधर, आशुतोष ने बीजेपी नेताओं पर मारपीट और हंगामे का आरोप लगाया है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: