अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारियों को दिल्ली सरकार करेगी नियमित

HomeUncategorized

अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारियों को दिल्ली सरकार करेगी नियमित

नयी दिल्ली। अनुबंध पर काम कर रहे दिल्ली के कर्मचारी अपनी मागों को लेकर हमेशा मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मिलते रहे और उनका घेराव करते रहे हैं।

आरहा है सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड 2, देखें कैसा है ये फोन
मोदी के खिलाफ ज़हर उगलने वाले मसूद को शिवसेना की धमकी
मीडिया पर केजरी’वार’

नयी दिल्ली। अनुबंध पर काम कर रहे दिल्ली के कर्मचारी अपनी मागों को लेकर हमेशा मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मिलते रहे और उनका घेराव करते रहे हैं। इस मामले को लेकर कांग्रेस और भाजपा भी केजरीवाल सरकार की फजीहत करते रहते थे। लेकिन अब दिल्ली सरकार ने फैसला ले लिया है कि दिल्ली सरकार में जो कर्मचारी फिलहाल अनुबंध पर काम कर रहे हैं, उन्हें अब नियमित किया जाएगा। यह घोषणा शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को की।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्य सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय समिति इसके लिए नीति और दिशानिर्देश तय करेगी। एक अधिकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में एक लाख से अधिक कर्मचारी मौजूदा समय में अनुबंध के आधार पर काम कर रहे हैं। अब दिल्ली सरकार में अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों को इंतज़ार है कि कब इसके लिए सरकारी ज्ञापन जारी किया जाएगा।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: