सायना रैंकिंग में भी फिसली

HomeUncategorized

सायना रैंकिंग में भी फिसली

नई दिल्ली- भारतीय सनसनी सायना नेहवाल का बुरा दौर जारी है । कोर्ट में लगातार खराब खेल का असर अब उनके रैंकिंग पर भी दिखने लगा है। साइना नेहवाल बीडब्

IPL नीलामी में दिल्ली के छोरे पवन नेगी का धमाका
क्या वर्ल्डकप में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान ?, पाक टीम को नहीं मिल रही खेलने की इजाजत
टी20 वर्ल्डकप के लिए बांग्लादेशी टीम का ऐलान, मुर्तज़ा संभालेंगे कमान
सायना रैंकिंग में भी फिसली - Image 1
नई दिल्ली- भारतीय सनसनी सायना नेहवाल का बुरा दौर जारी है । कोर्ट में लगातार खराब खेल का असर अब उनके रैंकिंग पर भी दिखने लगा है। साइना नेहवाल बीडब्ल्यूएफ सुपरसीरीज फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने से नाकाम रहने के कारण विश्व बैडमिंटन की ताजा रैंकिंग में दो पायदान नीचे आठवें स्थान पर खिसक गईं।  पिछली बार सुपरसीरीज फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंची थीं, लेकिन इस बार कुआलालंपुर में वह नॉकआउट चरण में प्रवेश करने में नाकाम रहीं।
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना के अब 60830 अंक हैं और यदि वह अगले साल के शुरू में कोरिया ओपेन में भाग नहीं लेती हैं तो वह रैंकिंग तालिका में और नीचे खिसक जाएंगी। फिटनेस कारणों से उनके कोरिया ओपेन में खेलने की संभावना कम ही है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: