अखिलेश सरकार की सुस्त चाल से कुशीनगर एयरपोर्ट बनने में देरी

HomeUncategorized

अखिलेश सरकार की सुस्त चाल से कुशीनगर एयरपोर्ट बनने में देरी

कुशीनगर। बुद्ध कि धरती कुशीनगर की महत्वाकांक्षी इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना का निर्माण शुरू होने में अभी देर हो सकती है। पहले परियोजना नागर विमा

केजरीवाल के दरबार में युवक ने काटी कलाई
GOOD JOB: ट्रेन में खोया बैग, एक ट्वीट पर रेल मंत्री ने मिनटों में वापस दिलाया
22 से सर्दियों की छुट्टी, नौनिहालों को भूली अखिलेश सरकार
अखिलेश सरकार की सुस्त चाल से कुशीनगर एयरपोर्ट बनने में देरी - Image 1
कुशीनगर। बुद्ध कि धरती कुशीनगर की महत्वाकांक्षी इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना का निर्माण शुरू होने में अभी देर हो सकती है। पहले परियोजना नागर विमानन मंत्रालय में विकास शुल्क के निर्धारण को लेकर लटकी थी। अब राज्य मंत्रिमंडल में फाइनल निविदा के दस्तावेज जारी करने की स्वीकृति को लेकर लटकी है। फाइनल निविदा के दस्तावेज जारी करने के लिए 14 जनवरी की तिथि निर्धारित है। उसके पहले कैबिनेट की मंजूरी मिल गई तो ठीक, अन्यथा तिथि फिर आगे बढ़ेगी। 
हालांकि यह परियोजना कागजी औपचारिकताओं के मामले में अंतिम कगार पर है, पर विभागीय सूत्रों की मानें तो काम धीमी गति से चल रहा है। इससे परियोजना की निविदा फाइनल नहीं हो पा रही है। सूत्रों के अनुसार एयरपोर्ट के शीर्ष अधिकारियों के बार-बार हो रहे तबादले से भी परियोजना पर प्रभाव पड़ रहा है। 
केंद्र सरकार से सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद निविदा फाइनल होगी। उसके बाद चयनित कंपनी एयरपोर्ट का काम शुरू कराएगी।
-पीके सिंह, नोडल अधिकारी एयरपोर्ट परियोजना
एयरपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार में कोई मामला शेष नहीं है। केंद्र सरकार ने वाइविलिटी गैप फंड के तहत 80 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृत कर दी है। साथ ही पर्यावरण, रक्षा और गृह आदि विभागों से एनओसी भी जारी कर दी गई है। नागर विमानन विभाग ने विकास शुल्क भी तय कर दिया, पर अब परियोजना अपने राज्य में ही लेटलतीफी के चलते लटक रही है। माना जा रहा था कि इस वर्ष एयरपोर्ट का निर्माण शुरू हो जाएगा, लेकिन जिस गति से परियोजना चल रही है, उससे नहीं लगता की मार्च 2014 से पूर्व काम शुरू हो पाएगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: