आज अरविंद बनेंगे ‘नायक’, दिल्ली में आज करेंगे फ़ैसला ‘ऑन द स्पॉट’

HomeUncategorized

आज अरविंद बनेंगे ‘नायक’, दिल्ली में आज करेंगे फ़ैसला ‘ऑन द स्पॉट’

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने से पहले ‘नायक’ के अनिल कपूर बनने जा रहे हैं। वो आज कई इलाकों में जाएंगे लोगों

किसी भी हाल में 15 दिन में आएगा जनलोकपाल: केजरीवाल
28 दिसंबर को अरविंद करेंगे शपथ ग्रहण, अन्ना और किरण को भी न्यौता
कुमार विश्वास के पिता ने कहा- राहुल को हराना मुश्किल, बेहद ज़िद्दी और लापरवाह है कुमार
आज अरविंद बनेंगे ‘नायक’, दिल्ली में आज करेंगे फ़ैसला ‘ऑन द स्पॉट’ - Image 1

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने से पहले ‘नायक’ के अनिल कपूर बनने जा रहे हैं। वो आज कई इलाकों में जाएंगे लोगों की समस्याएं सुनेंगे और वहीं पर समाधान भी निकालेंगे। अरविंद अफसरों की टीम के साथ निकलेंगे और फ़ैसला “ऑन द स्पॉट” होगा।
नायक फ़िल्म में एक दिन के लिए सीएम बने अनिल कपूर ने ऐसे ही किया था। वो सीएम जो अधिकारियों की टीम लेकर मुंबई के गली मोहल्लों में घूमता है और हाथों-हाथ सबकी समस्याएं सुलझाता जाता है। इसके लिए उसके साथ एक स्टेनो भी होता है जो तुरंत मुख्यमंत्री के आदेश को टाइप करता है और सीएम उसे साइन कर फ़ैसला ऑन द स्पॉट करता है।
अरविंद केजरीवाल तुरंत कोई फ़ैसला तो नहीं सुना सकते लेकिन अधिकारियों से कहकर समस्याओं का सामाधान ज़रूर निकाल सकते हैं या फिर समस्याओं को नोट कर लेंगे और मुख्यमंत्री बनते ही सब पर काम करना शुरू हो जाएगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: