दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा को हटाने की केजरीवाल ने सिफारिश की

HomeUncategorized

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा को हटाने की केजरीवाल ने सिफारिश की

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा बरखा सिंह को हटाने की सिफारिश उपराज्यपाल से कर दी है। दरअसल सोमनाथ भारती के खिड़की एक्सट

EXCLUSIVE – क्या बीजेपी पाकिस्तान से डोनेशन लेती है?
आम आदमी पार्टी के खाते में 1 करोड़ का डोनेशन
केजरीवाल के पास लगा कानूनी नोटिसों का तांता

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा को हटाने की केजरीवाल ने सिफारिश की - Image 1

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा बरखा सिंह को हटाने की सिफारिश उपराज्यपाल से कर दी है। दरअसल सोमनाथ भारती के खिड़की एक्सटेंशन पर छापा मारने के मामले पर दोनों में तनातनी ज्यादा बढ़ गयी थी। इसी के बाद दोनों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था। आम आदमी पार्टी ने तो यहाँ तक कह दिया था कि बरखा सिंह कांग्रेस की सदस्य हैं और इस पद पर कोई गैर राजनीतिक महिला को बैठना चाहिए, ना कि किसी पार्टी की सदस्या को।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा को हटाने की केजरीवाल ने सिफारिश की - Image 2
ख़बरजोन की सूत्रों की मानें तो कल ही मुख्यमन्त्री ने उपराज्यपाल को पत्र भेज कर बरखा सिंह को हटाने की सिफारिश कर दी है। पत्र में दिल्ली महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्षा बरखा सिंह की जगह पर मैत्रयी पुष्पा को नियुक्त करने का भी अनुरोध किया गया है। दरअसल मैत्रयी पुष्पा एक प्रसिद्द साहित्यकार हैं और बहुत समय से केजरीवाल के आंदोलनों के साथ जुडी रही हैं। वो अपनी रचनाओं में हमेशा गाँव को आत्मनिर्भर बनाने पर ज़ोर देती रही हैं। साथ ही पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को होने वाली कठिनाईयों की चर्चा हमेशा करती रही है और उसके लिए निरंतर काम भी करती रही हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: