नोएडा। अगले महीने से नोएडा में अगर आपको कोई सरकारी काम करवाना है तो आप के लिए खुशख़बरी ये है कि इसके लिए समयसीमा निर्धारित होगी और उस समय सीमा के
नोएडा। अगले महीने से नोएडा में अगर आपको कोई सरकारी काम करवाना है तो आप के लिए खुशख़बरी ये है कि इसके लिए समयसीमा निर्धारित होगी और उस समय सीमा के भीतर सरकारी विभाग को आपका का काम करना ही होगा। फरवरी महीने से नोएडा में सिटीज़न चार्टर लागू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
प्राधिकरण के मुताबिक इसे फरवरी के पहले सप्ताह में लागू किया जा सकता है। इसके लागू होने से आम जनता को बड़ी राहत मिल जाएगी। ट्रांसफर मेमोरंडम, नक्शा पास कराने और एनओसी आदि से जुड़े कामों को पूरा करने की समय सीमा तय होने के बाद अब समय सीमा में करना अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी हो जाएगी।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS