फरवरी से नोएडा में लागू होगा सिटीजन चार्टर

HomeUncategorized

फरवरी से नोएडा में लागू होगा सिटीजन चार्टर

नोएडा। अगले महीने से नोएडा में अगर आपको कोई सरकारी काम करवाना है तो आप के लिए खुशख़बरी ये है कि इसके लिए समयसीमा निर्धारित होगी और उस समय सीमा के

केजरीवाल के भ्रष्टाचारियों की लिस्ट पर थू-थू, गडकरी ने भेजा नोटिस
अब आई ‘आप’ के बेईमानों की लिस्ट! बीजेपी कर रही है प्रचारित
आप की भ्रष्ट लिस्ट में ‘सोनिया’ और ‘मोदी’ का नाम भी किया गया शामिल
फरवरी से नोएडा में लागू होगा सिटीजन चार्टर - Image 1

नोएडा। अगले महीने से नोएडा में अगर आपको कोई सरकारी काम करवाना है तो आप के लिए खुशख़बरी ये है कि इसके लिए समयसीमा निर्धारित होगी और उस समय सीमा के भीतर सरकारी विभाग को आपका का काम करना ही होगा। फरवरी महीने से नोएडा में सिटीज़न चार्टर लागू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

फरवरी महीने से सरकारी काम में देरी होने की गुंजाइश करीब-करीब ख़त्म हो जाएगी। पासपोर्ट, राशन कार्ड ड्राइविंग लाइसेन्स आदि बनवाने के लिए एक निश्चित समय सीमा बनाई जाएगी और संबंधित विभाग यदि उस समय सीमा में आपका काम नहीं कर पाते तो उन्हें जुर्माना भरना होगा।
नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण के डिप्टी सीईओ अखिलेश सिंह ने बताया कि सिटीजन चार्टर के दायरे में आने वाली सेवाओं की सूची लगभग तैयार होकर अपने अंतिम चरण में है। किस काम में कितना समय लगेगा, यह सब कुछ तय कर लिया गया है।

प्राधिकरण के मुताबिक इसे फरवरी के पहले सप्ताह में लागू किया जा सकता है। इसके लागू होने से आम जनता को बड़ी राहत मिल जाएगी। ट्रांसफर मेमोरंडम, नक्शा पास कराने और एनओसी आदि से जुड़े कामों को पूरा करने की समय सीमा तय होने के बाद अब समय सीमा में करना अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी हो जाएगी।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: