अबु सलेम की शादी पर कोर्ट ने ठाणे पुलिस कमिश्नर से किया जवाब तलब

HomeUncategorized

अबु सलेम की शादी पर कोर्ट ने ठाणे पुलिस कमिश्नर से किया जवाब तलब

मुंबई। चलती ट्रेन में गैंगस्टर अबू सलेम की शादी को लेकर मुंबई की टाडा कोर्ट ने ठाणे के पुलिस कमिश्नर से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने ठाणे पुलिस कम

महिला डॉक्टर का MMS बनाने वाला गिरफ्तार
नरेंद्र मोदी और शरद पवार की नज़दीकी पर शिवसेना में बवाल
राहुल से ज़्यादा केजरीवाल पर भरोसा, ‘आप’ से जुड़ रहे हैं कांग्रेसी नेता

अबु सलेम की शादी पर कोर्ट ने ठाणे पुलिस कमिश्नर से किया जवाब तलब - Image 1

मुंबई। चलती ट्रेन में गैंगस्टर अबू सलेम की शादी को लेकर मुंबई की टाडा कोर्ट ने ठाणे के पुलिस कमिश्नर से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने ठाणे पुलिस कमिश्नर से पूछा है कि वो बतायें कि जैसा कि ख़बरें मिल रही हैं क्या अबू सलेम की शादी हो गई है?


कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर केपी रघुवंशी को इसके लिए 10 दिनों का समय दिया है। उन्हें 10 दिन में कोर्ट को बताना होगा कि अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की चलती ट्रेन में शादी हुई या नहीं। 

ये ख़बर थी कि कोर्ट में पेशी के लिए लखनऊ ले जाते वक़्त अबू सलेम ने एक महिला से निकाह किया था।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: