Lucknow । एडीएम पूर्वी ने समाधान दिवस में गैरहाजिर होने पर अफसरों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिए

HomeUncategorized

Lucknow । एडीएम पूर्वी ने समाधान दिवस में गैरहाजिर होने पर अफसरों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिए

लखनऊ । बक्शी का तालाब तहसील में समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम पूर्वी केपी सिंह ने की, समाधान दिवस में गैरहाजिर होने पर सरकार की मंशा के अनुरूप कड़ा

Muzaffarnagar । पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जहरीली शराब बनाने वाले 13 आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपियों पर यूपी के थानों में पहले से दर्ज हैं करीब 28 मुकदमें
Lucknow । बीकेटी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पुजारी की हत्या का किया खुलासा, आरोपी को किया गिरफ्तार
LUCKNOW । उत्तर प्रदेश में अपराध रोकने में नाकाम योगी सरकार सिर्फ फर्जी ब्रांडिंग करने में मस्त हैं– कांग्रेस नेता ललन कुमार
One day salary will be deducted if absent - ADM Eastern

लखनऊ । बक्शी का तालाब तहसील में समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम पूर्वी केपी सिंह ने की, समाधान दिवस में गैरहाजिर होने पर सरकार की मंशा के अनुरूप कड़ा रुख अपनाते हुए एडीएम पूर्वी ने अफसरों के एक दिन का वेतन काटने के भी आदेश दिए। एसएचओ गुडम्बा, एसएचओ चिनहट, डिप्टी सीएमओ बीकेटी, मंडी सचिव, बीडीओ चिनहट, एडीओ चिनहट, एई जलकल, सीडीपीओ के गैरहाजिर होने पर एडीएम पूर्वी ने रिपोर्ट तलब की है। वहीं समाधान दिवस में शिकायतों का अम्बार लग गया, 123 शिकायतों में से 4 का त्वरित निस्तारण किया गया, राजस्व की 55 शिकायतों में से 4 का निस्तारण हुआ, पुलिस विभाग से संबंधित 19 शिकायतें, विकास के लिए 10, समाज कल्याण की 7 और 32 अन्य शिकायतें आई।

  • एसएचओ गुडम्बा, चिनहट, डिप्टी सीएमओ बीकेटी गैरहाजिर 
  • मंडी सचिव, बीडीओ/एडीओ चिनहट, एई जलकल गैरहाजिर रहे 
  • समाधान दिवस में 123 में से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण 
  • समाधान दिवस का लोगों को लाभ मिले- एडीएम पूर्वी केपी सिंह 
वहीं अधिवक्ता राम प्रकाश सिंह ने तिवारीपुर गांव में सरकारी जमीन पर प्लाटिंग करके प्लाट बेचने के मामले में लेखपाल, रतन और संतोष कुमार की शिकायत की है, राष्ट्रीय मजदूर संगठन के मंडल अध्यक्ष मो. शकील ने नबी कोट नंदना, दिनकरपुर झल्लावा में सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं के कब्जा करके प्लाटिंग करने की शिकायत की, सिंहामऊ और पहाड़पुर धान क्रय केंद्र बंद होने की भी शिकायत समाधान दिवस में की गई, धान क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं होने से किसानों को औने-पौने दामों पर धान बेचना पड़ रहा है। बीजेपी के जिला महामंत्री अवधेश प्रताप सिंह ने सरकारी जमीनों पर अवैध खनन की शिकायत और ग्राम पंचायत की जमीनों पर कब्जे की शिकायत की जिसपर अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
One day salary will be deducted if absent - ADM Eastern
वहीं मदारीपुर की शिवरानी ने स्मार्ट मीटर लगने पर अधिक बिल आने की शिकायत की, स्मार्ट मीटर लगने के बाद 55 हजार से ज्यादा का बिल आ गया है इसको लेकर बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी चक्कर लगवा रहे हैं पर कोई सुनवाई नहीं हुई तब जाकर समाधान दिवस में बड़ी आस लेकर शिवरानी ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसको अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर बीडीओ बीकेटी को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। 
सरकार की मंशा के अनुसार एडीएम पूर्वी केपी सिंह ने शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अफसरों और कर्मचारियों को निर्देश दिए, मौके पर जाकर शिकायतों का अधिकारी निस्तारण करें और निस्तारण की जानकारी शिकायतकर्ता को जरूर उपलब्ध कराएं। अगले तहसील दिवस से पूर्व ही शिकायतों का समाधान हो जाए, लोगों का समाधान दिवस का वास्तविक लाभ मिलना चाहिए, शिकायतों का सटीक तरीके से निस्तारण करें। 
One day salary will be deducted if absent - ADM Eastern
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन 

गातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: