राज्य

LUCKNOW । टेढ़ीपुलिया पर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान लापरवाही, पिछले हादसों से नहीं लिया जा रहा सबक

0
Please log in or register to do it.
Negligence in flyover construction on Lucknow
Negligence in flyover construction on Lucknow
लखनऊ । टेढ़ी पुलिया पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लापरवाही के साथ हो रहा है, निर्माण कराने वाली कंपनी को किसी की सुरक्षा और जान की परवाह नहीं है। हमारी टीम ने जब सुरक्षा मानकों का जायजा लिया तो देखा कि निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही चरम पर है। सड़क पर सरिया और लोहे का सामान पड़ा हुआ है और वाहन वहां से गुजर रहे हैं। जबकि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान उस क्षेत्र को बेरिकेडिंग लगाकर ढक दिया जाता है जिससे लोगों को निर्माण क्षेत्र में आने न दिया जाए परन्तु टेढ़ी पुलिया पर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान सुरक्षा के मानकों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को भी सुरक्षा किट नहीं दी जा रही है, मजदूर और श्रमिक जानजोखिम में डालकर निर्माण कार्य में करने में जुटे हैं।
Negligence in flyover construction on Lucknow
 मजदूरों और श्रमिकों की मजबूरी का निर्माण कराने वाली संस्था फायदा उठा रही है और कोई सुरक्षा किट नहीं दी जा रही है। पूर्व में घटित घटनाओं से भी निर्माण करने वाली संस्था और सरकार ने कोई सबक नहीं लिया है। वाराणसी में फ्लाईओवर निर्माण के दौरान हादसा हो गया था, पुल टूट जाने से कई गाड़ियां दब गई थी और कईयों को अपनी जान गवानी पड़ी थी। 
  • टेढ़ी पुलिया पर फ्लाईओवर निर्माण में लापरवाही 
  • सड़क पर पड़ा सरिया और लोहे का सामान 
  • निर्माण कंपनी नहीं देती सुरक्षा पर कोई ध्यान 
  • श्रमिकों को भी नहीं दिए जा रहे सुरक्षा उपकरण 
Negligence in flyover construction on Lucknow
सुरक्षा मानकों को ताख पर रखकर टेढ़ी पुलिया पर निर्माण कार्य हो रहा है और बड़े हादसे को खुलेआम दावत दी जा रही है। फ्लाईओवर निर्माण के दौरान टेढ़ी पुलिया से खुर्मनगर जाने वाले रास्ते को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया, बिना पूर्व सूचना के रास्ता बंद होने से खुर्मनगर जाने वाले लोगों को बहुत परेशानियों का सामान करना पड़ा। दुर्घटना से देर भली की कहावत को भूलकर वहां से गुजरने वालों ने भी जान जोखिम में डालकर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे से निकलने को सही समझा पर ये नहीं सोचा कि अगर कुछ हो गया तो उनके घरवालों का क्या होगा। वहीं गली पर भी बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते को बंद किया गया था पर एक महतरमा अपनी स्कूटी निकालने की जल्दबाजी में बीच में फंस गई, लोगों की मदद से उनकी स्कूटी को वहां से निकाला गया। 
बरहाल टेढ़ी पुलिया पर ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में निर्माण करने वाली कंपनी सुरक्षा मानकों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को सुरक्षा किट तो दे नहीं रही तो लोगों की सुरक्षा पर कैसे ध्यान देगी। वहीं सरकार और प्रशासन भी किसी बड़े हादसे का इंतेजार कर रहा है। मेट्रो निर्माण के दौरान भी लखनऊ में कई हादसे हो चुके हैं पर टेढ़ी पुलिया पर देखकर लगता है किसी ने कोई सबक नहीं लिया है। 

Negligence in flyover construction on Lucknow

Negligence in flyover construction on Lucknow


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


LUCKNOW । जानकीपुरम विस्तार में भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन ने अर्धनग्न होकर किया पैदल मार्च
LUCKNOW । इटौंजा टोल प्लाजा पर पुलिस और प्रशासन ने किसान संगठनों को पहुंचने से रोका।

Your email address will not be published. Required fields are marked *