पश्चिम बंगाल । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पार्टी के नेताओं की नाराजगी बढ़ती जा रही है और उनकी पार्टी से विधायकों और पदाधिकारियों का इस्तीफे का दौर जार
पश्चिम बंगाल । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पार्टी के नेताओं की नाराजगी बढ़ती जा रही है और उनकी पार्टी से विधायकों और पदाधिकारियों का इस्तीफे का दौर जारी है। बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं लेकिन राजनीतिक राजनैतिक घटनाक्रम जारी हैं।
तृणमूल कांग्रेस के कई नेता पार्टी से सार्वजनिक मंच पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। इसी बीच एक और विधायक ने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया है। सुवेंदु अधिकारी, जितेंद्र तिवारी के बाद अब बैरकपुर सीट से टीएमसी विधायक शीलभद्र दत्त ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य के दौरे पर जाने वाले हैं। पार्टी के मुस्लिम नेता कबीरुल इस्लाम ने शुक्रवार को पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।
- शाह के बंगाल दौरे से पहले ममता को झटके
- मुस्लिम नेता ने महासचिव पद से दिया इस्तीफा
- नाराज कई विधायकों ने भी पार्टी से दिया इस्तीफा
- पश्चिम बंगाल में राजनैतिक घटनाक्रम का दौर जारी
विधायक शीलभद्र दत्त राजनीतिक रणनीतिकार कहे जाने वाले प्रशांत किशोर से नाराज थे और लगातार उनपर सवाल खड़े कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि मैं 10 साल की उम्र से राजनीति कर रहा हूं और अब एक मार्केटिंग कंपनी बताएगी कि हम कैसे चुनाव लड़ेंगे। ऐसे वातावरण में राजनीति नहीं की जा सकती और न ही पार्टी को आगे बढ़ाया जा सकता है। माना जा रहा है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दत्त पिछले दो दिन में पार्टी से इस्तीफा देने वाले तीसरे नेता हैं।
ममता सरकार में मंत्री रहे सुवेंदु अधिकारी को पार्टी में अच्छी पकड़ वाला नेता माना जाता रहा है। वे पूर्व में टीएमसी से सांसद रह चुके हैं। काफी समय से उनकी पार्टी से नाराजगी की खबरें सामने आ रही थीं। ऐसे में उन्होंने सबसे पहले मंत्री पद से इस्तीफा दिया और फिर विधायक और पार्टी के अन्य पदों से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उनका इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है। स्पीकर का कहना है कि इस्तीफा नियमों के अनुसार नहीं है। इसपर बाद में फैसला किया जाएगा।
अमित शाह आज से दो दिनों के राज्य दौरे पर जाएंगे। वहीं केंद्रीय मंत्रिपरिषद के उनके सहयोगी गजेंद्र सिंह शेखावत, संजीव बालियान, प्रह्लाद पटेल, अर्जुन मुंडा और मनसुख भाई मांडविया अगले कुछ दिनों के अंदर राज्य का दौरा करेंगे। इस दौरान वह एक राजनीतिक सभा को संबोधित करेंगे और मिदनापुर जिले में एक किसान के घर दोपहर का भोजन करेंगे। माना जा रहा है कि सुवेंदु अधिकारी व तृणमूल के अन्य नेता शाह की मौजूदगी में भाजपा मे शामिल हो सकते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


COMMENTS