Politics राज्य

बिहार रैली में राहुल गांधी ने ईवीएम को बताया मोदी वोटिंग मशीन MVM

0
Please log in or register to do it.

अररिया: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान जोरो शोंरो से चल रहा है। सभी दलों के बड़े नेता मतदाताओं को साधने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बुधवार को अररिया में एक जनसभा को संबोधित करने गए। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला, यहां तक की उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का नाम मोदी वोटिंग मशीन (MVM) कह कर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, लेकिन इस बार बिहार के युवाओं में गुस्सा है इसलिए मोदी वोटिंग मशीन के बावजूद महागठबंधन बिहार चुनाव जीतने जा रहा है।
राहुल गांधी ने अररिया में जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से पूछा कि आपने भाजपा और जदयू को वोट दिया लेकिन उन्होंने आपको धोखा दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने आपके पेट में छूरा मारा। उन्होंने कहा कि, पिछले चुनाव में आपने गठबंधन को वोट दिया, लेकिन बाद में नीतीश कुमार भाजपा के साथ मिल गए।
राहुल गांधी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को एमवीएम (मोदी वोटिंग मशीन) बताया. हालांकि उन्होंने कहा कि ईवीएम हो एमवीएम हो, इस बार यहां के युवा में गुस्सा है और महागठबंधन जीतने जा रहा है। गांधी ने वादा करते हुए कहा, यहां की सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। हमारी सरकार बनी तो बिहार में फूड प्रोसेसिंग के कारखाने लगाएंगे। जब तक मक्के के कारखाने यहां नहीं लगेंगे तब तक किसानों को अपने अनाज का सही रेट नहीं मिलेगा। पंजाब में फूड प्रोसेसिंग के कारखाने हैं इसलिए किसानों को सही रेट मिलता है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, हम चाहते हैं कि बिहार का अनाज यहीं बिके। कोशिश होगी खेत के बिल्कुल पास मक्के को प्रोसेस करने की फैक्ट्री लगाएंगे। गांधी ने कहा कि नफरत की लड़ाई प्यार से जीती जा सकती है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



US Election 2020: डोनाल्ड ट्रंप के हाथ से फिसल रही कुर्सी, कोर्ट तक पहुंच सकती है चुनावी लड़ाई
कंगना रनौत ने जावेद अख्तर पर कसा तंज, कहा- 'एक थी शेरनी और एक भेड़ियों का झुंड'

Your email address will not be published. Required fields are marked *