राज्य

बिहार चुनाव: पूर्णिया में नीतीश कुमार का एलान, बोले- यह मेरा आखिरी चुनाव है

0
Please log in or register to do it.

पूर्णिया: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। इस बीच बिहार चुनाव के लिए अपनी आखिरी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धमदाहा में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव उनका आखिरी चुनाव है। Also Read: बिहार चुनाव: राहुल गांधी ने किसानों, मजदूरों और कोरोना के मुद्दे पर केंद्र सरकरा को घेरा, कहा- किसान को कैसे आजद किया?
जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि, ‘आज चुनाव का आखिरी दिन है और परसों चुनाव है, ये मेरा आखिरी चुनाव है। अंत भला तो सब भला।’ बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान शनिवार को होगा।

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए आज 15 जिलों की 78 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। ऐेसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कोरोना वायरस महामारी के कारण चुनाव को तीन चरणों में आयोजित करने का फैसला किया गया था। पहला चरण 28 अक्टूबर तो दूसरा चरण तीन नवंबर को आयोजित हुआ था। परिणाम 10 नवंबर को आएंगे। Also Read: बिहार रैली में राहुल गांधी ने ईवीएम को बताया मोदी वोटिंग मशीन MVM
वहीं, एनडीए गठबंधन की ओर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का चेहरा हैं और पिछले पंद्रह वर्षों से राज्य की गद्दी संभाल रहे हैं। नीतीश कुमार लगातार चौथी बार चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बनने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



बिहार चुनाव के बीच लालू यादव को बड़ा झटका, 27 नवंबर तक टली जमानत पर सुनवाई
विजय राज के अरेस्ट होने की असली वजह आई सामने, महिला क्रू मेम्बर का बांह...

Your email address will not be published. Required fields are marked *