राज्य

निकिता तोमर हत्याकांड: SIT ने दाखिल की 700 पन्नों की चार्जशीट, दो साल से रची जा रही थी साजिश

0
Please log in or register to do it.

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ में हुए निकिता तोमर हत्याकांड में एसआईटी ने चार्जशीट दायर कर दी है। इस केस की जांच के लिए एक एसआईटी की टीम बनई गई थी। जिसने 11 दिन में चार्जशीट फाइल कर दी। एसआईटी ने शुक्रवार को दोपहर करीब 1:00 बजे फरीदाबाद जिला अदालत की सुविधा कोर्ट के सुविधा केंद्र में 700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी। 
अपनी चार्जशीट में एसआईटी ने हत्याकांड को सोची समझी और पूर्व नियोजित साजिश कहा है। एसआईटी ने कहा कि है कि इस वारदात की साजिश पिछले दो साल से रची जा रही थी।
मात्र 11 दिन में एसआईटी द्वारा तैयार चार्जशीट में 60 गवाह हैं। चार्जशीट को डिजिटल, फॉरेंसिक एवं मटेरियल एविडेंस के आधार पर अनुभवी अनुसंधान अधिकारियों द्वारा तैयार किया गया है। पुलिस का कहना है कि चार्जशीट दाखिल करने से पहले तमाम पहलुओं का ध्यान रखा गया और उनकी कोशिश है कि आरोपियों को जल्द से जल्द और कड़ी सजा दिलाई जा सके।
गौरतलब है कि, 26 अक्टूबर को परीक्षा देकर अपनी सहेली के साथ घर लौट रही छात्रा निकिता की बल्लभगढ़ में अग्रवाल कॉलेज के गेट के बाहर दिनदहाड़े मुख्य आरोपी तौसीफ ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात को अंजाम देने में उसका साथी रेहान भी शामिल था। दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर कार से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर थाना बल्लभगढ़ में हत्या व आर्म्स एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के संज्ञान में आने पर उन्होंने एसीपी क्राइम अनिल यादव के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की 10 टीमें आरोपियों की धरपकड़ में लगाई।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



अर्नब गोस्वामी केस में सुप्रीम कोर्ट से महाराष्ट्र सरकार को बड़ा झटका, SC ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक
SP सांसद आजम खान के बेटे को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, उपचुनाव कराने के हाईकोर्ट के फैसले पर रोक

Your email address will not be published. Required fields are marked *