Entertainment

Viral: आदित्य नारायण और स्वेता अग्रावल की रोका सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने

0
Please log in or register to do it.

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री में वेडिंग सीजन शुरु हो गया है, हाल ही में एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और सिंगर नेहा कक्कड़ ने शादी रचाई। अब सिंगर आदित्य नारायण भी अगले महीने अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल से शादी रचा रहे हैं। इन दिनों इस कपल की एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उनकी रोका सेरेमनी हुई है।

इस फोटो में दोनों अपने परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसमें आदित्य और श्वेता एक साथ शगुन लेकर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि पूरी परिवार पास में ही खड़ा है। इस पोटो को आदित्य नारायण के फैन क्लब ने शेयर किया है। बताते चलें कि, मंगलवार को आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक घोषणा करते हुए कहा था कि, वो शादी के लिए कुछ दिनों तक सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं और आज इस कपल की ये नई फोटो सामने आई है।

उन्होंने गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, हम शादी करने जा रहे हैं। मैं श्वेता को अपने जीवन में 11 साल पहले पाकर खुद को भाग्यशाली समझता हूं और हम आखिरकार दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आदित्य ने कहा कि, हम दोनों बेहद प्राइवेट लोग हैं और मानते हैं कि किसी की प्राइवेट जिंदगी को अच्छी तरह से प्राइवेट रखना जरूरी होता है। शादी की तैयारियों को लेकर मैं सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहा हूं।

आपको बता दें कि, बीते दिनों आदित्य ने अपनी शादी की तारीखों का खुलासा करते हुए अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि, उनकी शादी की तारीख तय हो गई है। उन्होंने कहा कि, हमारी शादी 1 दिसंबर को हो रही है। कोविड की वजह से हम केवल करीबी परिवार और दोस्तों को आमंत्रित कर रहे हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



कंगना रनौत ने जावेद अख्तर पर कसा तंज, कहा- 'एक थी शेरनी और एक भेड़ियों का झुंड'
ICC ODI Ranking: बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट-रोहित शीर्ष दो स्थान पर बरकरार

Your email address will not be published. Required fields are marked *