Terror देश

श्रीनगर एनकाउंटर में मारे गए दो आतंकवादी, लश्कर का टॉप पाकिस्तानी कमांडर भी ढेर

0
Please log in or register to do it.

जम्मू-कश्मीर: सोमवार को सुरक्षाबलों ने श्रीनगर मुठभेड़ में दो और आतंकवादियों को मार गिराया है। इसमें लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर सैपुल्लाह दनयाली भी शामिल है जो पाकिस्तान का रहने वाला है। मारा गया दूसरा आंतकवादी इरशाद पुलवामा का रहने वाला है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि पिछले पांच दिनों में हुए चार ऑपरेशन में 10 आतंकवादी मारे जा चुके हैं और एक ने सरेंडर किया है।
श्रीनगर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दोनों आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सोमवार तड़के शहर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि सुबह करीब पौने आठ बजे जब तलाशी अभियान चल रहा था तभी आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ हुई हुई। गोलीबारी में दो आंतकवादियों को मार गिराया गया।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डीजीपी ने कहा कि, पिछले पांच दिन में आतंकवादियों के खिलाफ चार ऑपरेशन चलाए गए, जिनमें 10 आतंकवादी मारे गए और डोडा में एक आतंकवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे पूछताथ चल रही है। आज के ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा कमांडर सैफुल्लाह मारा गया। वह 3 बड़े हमलों में शामिल था, जिनमें सीआरपीएफ के तीन जवानों की जान चली गई थी। इसके आगे उन्होंने कहा कि, इस साल 75 सफल ऑपरेशन में 180 आतंकवादी मारे गए हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

आगरा: पूर्व फौजी की पत्नी को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान हुई मौत
अक्षय कुमार की सूर्यवंशी नहीं होगी इस साल रिलीज, क्रिसमस पर रणवीर की '83' मचाएगी धमाल

Your email address will not be published. Required fields are marked *