Politics राज्य

बिहार चुनाव: इनकम टैक्स ने बिहार कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में मारा छापा, गाड़ी से नकदी बरामद

0
Please log in or register to do it.

पटना: बिहार में इस वक्त राजनीतिक पार्टियां चुनाव की जमकर तैयारियां कर रही हैं, और इस बीच एक दूसरे पर आरोप भी लगा रही हैं। लेकिन अब खबर है कि, बिहार कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक गाड़ी में बड़ी नकदी बरामद हुआ है। कहा जा रहा है कि इनकम टैक्स के ऑफिसर पार्टी कार्यालय में रेड कर रहे हैं। वहां पर मौजूद कई नेताओं से इनकम टैक्स के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
करीब एक घंटे तक सदाकत आश्रम में इनकम टैक्स की यह रेड चली है, जिसमें रुपए के लेनदेन को लेकर कई नेताओं से पूछताछ की गई है। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो कांग्रेस पार्टी से जुड़े कुछ बिहार के स्थानीय नेता इनकम टैक्स विभाग के रडार पर हैं। पिछले कुछ दिन के अंदर हुए संदिग्ध लेनदेन के सिलसिले में आयकर विभाग की टीम उनसे पूछताछ करने वाली है।
आयकर विभाग की ओर से अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि, गाड़ी से कितनी नगदी बरामद की गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि, 8 लाख की नगदी मिली है। इस मामले पर आयकर विभाग ने एक शख्स को पकड़ा है, कांग्रेस इस इस पूर मामले में जवाब मांगते हुए पूछा है कि, फंड कहां से आया और किस नेता ने पकड़े गए शख्स को पैसा दिया।
इस छापेमारी पर बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि, बिहार में जेडीयू-भाजपा गठबंधन चुनाव हार रहा है। मैं जानता हूं कि जब भी वो हार देख लेते हैं तो ऐसे तरीके करते हैं, जिनका लोकतंत्र से कोई लेना देना नहीं है। गोहिल ने कहा कि सदाकत आश्रम से कुछ नहीं मिला है। कम्पाउंड के बाहर से किसी गाड़ी में पैसा मिला है, ऐसा कह कर यहां इनकम टैक्स की टीम ने नोटिस दिया है। फिर भी हमने कहा है कि हम सहयोग करेंगे क्योंकि हमारे पास कोई काला धन नहीं है, काला धन तो भाजपा के पास है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



CM शिवराज सिंह चौहान का ऐलान- मध्यप्रदेश में भी भाजपा देगी मुफ्त कोरोना वैक्सीन
ऐसा क्या किया ErosNow ने किया ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा #BoycottErosNow

Your email address will not be published. Required fields are marked *