Health देश

भारत में जल्द शुरू होगा Sputnik V के दूसरे व तीसरे चरण का ट्रायल, 40 हजार लोगों पर होगा टेस्ट

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: भारत में रूसी कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-वी (Sputnik V) के दूसरे व तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल जल्द शुरू होने की संभावना है। इसके लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारतीय दवा निर्माता डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (DLR) को मंजूरी दे दी है।
रूस की इस वैक्सीन को लेकर दुनियाभर में काफी विवाद रहा है, इसके परीक्षण को लेकर सवाल उठते रहे हैं। डीसीजीआई यानी ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया ने भी शुरुआत में डॉ. रेड्डीस लैब के प्रस्ताव पर सवाल उठाए थे। DCGI का कहाना था कि रूस में इसे बेहद छोटी आबादी पर टेस्ट किया गया है, इसलिए इसे मंजूरी देना सुरक्षित नहीं होगा। लेकिन अब आखिरी कार इसके फेस थ्री के ट्रायल को मंजूरी मिल गई है, इसे भारत में रजिस्ट्रेशन के बाद 40,000 वॉलेन्टियर्स पर ट्रायल किया जाएगा।
सितंबर में डॉ. रेड्डीस लैब और रूस के आरडीआईएफ ने भारत में स्पूतनिक फाइव के ट्रायल को लेकर पार्टनरशिप की थी। लेकिन डीसीडीआई ने इसके लिए मंजूरी नहीं दी थी। बताते चलें कि, दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत भारत को वैक्सीन एक करोड़ डोज मिलेंगे। डॉ. रेड्डीस लैब के को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर जीवी प्रसाद ने कहा, ‘हम पूरी प्रक्रिया में डीसीजीआई की वैज्ञानिक कठोरता और मार्गदर्शन को स्वीकार करते हैं। हमें ट्रायल की मजूरी मिलना बहुत बड़ा कदम है। हम महामारी से निपटने के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी टीका लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

लगातार ख़बरों से

अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

पीएम मोदी ने कहा- हमें वैक्सीन को सिर्फ पड़ोसी देशों तक ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पहुंचाना है
धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में कंगना रनौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश

Your email address will not be published. Required fields are marked *