Election Politics राज्य

बिहार चुनाव: राम मंदिर की तारीख पूछने वाले अब मजबूरी में ताली बजा रहे हैं- पीएम मोदी

0
Please log in or register to do it.

पटना: भागलपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, आज पहले चरण का मतदान चल रहा है, मेरा आग्रह है कि कोरोना को लेकर पूरी सावधानी बरतें। इसके आगे पीएम मोदी ने कहा कि, भाजपा और NDA की पहचान है कि जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। देश में पहली बार ये हुआ है, जब मैनिफेस्टो को उठाकर ये आंकलन लगाया जा रहा है कि आगे कौन सा कदम सरकार उठाने वाली है।
पीएम मोदी ने कहा कि, बीते 15 वर्षों में बिहार नीतीश जी के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ा है। आज मां सीता अपने नैहर को तो प्रेम से निहार ही रही होंगी। अयोध्या पर भी आज यहां की नजर होगी। सदियों की तपस्या के बाद आखिरकार अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरु होगा।
किसानों की मदद और गरीबों का बैंक खाता खोलने वाले अपने वादे को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि, हमने कहा था कि हर किसान के बैंक खाते में सीधी मदद भेजेंगे। आज करीब-करीब एक लाख करोड़ रुपये की सीधी मदद किसान के खाते में जमा कराई जा चुकी है। हमने कहा था कि हर गरीब का बैंक खाता खोलेंगे। आज 40 करोड़ से ज्यादा गरीबों का बैंक खाता खुल चुका है।
हमने कहा था कि हर गरीब बहन-बेटी की रसोई में मुफ्त गैस कनेक्शन पहुंचाएंगे। आज उज्जवला योजना ने बिहार की भी करीब 90 लाख महिलाओं को लकड़ी के धुएं से मुक्त किया है। हमने कहा था हर गरीब को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देंगे। आज बिहार के भी हर गरीब को ये सुविधा मिल रही है।
कोरोना के इस संकट काल में हमने ये भी कहा था कि हर गरीब को मुफ्त अनाज देंगे। दुनिया को अचरज हो रहा है कि 130 करोड़ के देश को 8 महीने तक इस देश का कोई व्यक्ति भूखा न सोए इतनी बड़ी व्यवस्था कोरोना के संकटकाल में की गई।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



बिहार चुनाव पर सोनू सूद का रिएक्शन, बोले- वोट के लिए बटन दबाने से पहले दिमाग लगाना
महबूबा और फारूक पर बरसे संजय राउत, कहा- तिरंगा फहराने से रोकना राष्ट्रद्रोह, एक्शन ले सरकार

Your email address will not be published. Required fields are marked *