Politics राज्य

बिहार चुनाव 2020: राम मंदिर निर्माण पर सीएम योगी ने कहा- हमने जैसा कहा, वैसा किया

0
Please log in or register to do it.

बिहार: मंगलवार को भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए कैमूर पहुंचे, जहां पर उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा, वैसा ही किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार का उत्तर प्रदेश से गहरा नाता है।
विपक्ष पर हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, लोग जाति, परिवार और एक मजहब के विकास की बात करते हैं। लेकिन, बीजेपी और सहयोगी दलों का संकल्प एक भारत, श्रेष्ठ भारत का है। राम मंदिर पर उन्होंने कहा कि, अयोध्या से भगवान राम का संदेश लेकर नवरात्रि में आया हूं। विश्वामित्र की तपोभूमि से जुड़ी है रामगढ़ की भूमि। हमने जो कहा, वैसा किया। राम मंदिर बनाने का कार्य शुरू है। अब कोई कहेगा कि बीजेपी ने जो कहा, वैसा नहीं किया। एनडीए की फिर सरकार बनाएं।
अपनी चुनावी रैली में यूपी सीएम ने कहा कि, बिहार का यूपी से बहुत पुराना व गहरा नाता है। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की सेवा में अपने पूरे शासन को लगाया। उनकी सुविधाओं का ख्याल रखा है और बिहार की सीमा तक भिजवाया। इसके आगे उन्होंने कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबों को मकान देना शुरू किया, उन्होंने गरीब की जाति, धर्मी नहीं देखी। 2011 की जनगणना के अनुसार ही गरीबों को सिलेंडर, मकान आदि देने की योजना शुरू की। सबका साथ, सबका विकास के साथ काम किया है। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा समय तक देश पर राज किया है, लेकिन उनके एजेंडे में गरीब, विकास नहीं था। वहीं, आरजेडी का पेट इतना बड़ा है कि वे गाय-भैंस का चारा भी खा गए। ऐसे में मैं सवाल पूछता हूं कि उन्हें वोट देना चाहिए या नहीं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

तनाव के बीच भारत ने लौटाया चीनी सैनिक को, LAC पार कर आया था लद्दाख
जम्मू-कश्मीर: 43 करोड़ के हेराफेरी मामले में ED कर रही फारुख अब्दुल्ला से पूछताछ

Your email address will not be published. Required fields are marked *