Entertainment

अक्षय कुमार की फिल्म Laxmmi Bomb के ट्रेलर को मिले सबसे ज्यादा व्यूज, कई बड़ी फिल्में रह गईं पीछे

0
Please log in or register to do it.

मुंबई: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ (Laxmmi Bomb) का ट्रेलर कल रिलीज किया गया था। इस हॉरर-कॉमेडी में एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति की आत्मा अपना बदला लेने के लिए अक्षय कुमार के किरदार को वश में करते हुए दिख रही है। इस फिल्म के ट्रेलर ने भारत में सिर्फ 24 घंटे में 70 मिलियन व्यूज के साथ, सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म ट्रेलर साबित हुई है।
दर्शकों के साथ साथ फिल्म लक्ष्मी बम (Laxmmi Bomb) के ट्रेलर को फिल्मी जगत से भी काफी प्यार मिला है। करण जौहर, तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर, कति सेनन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन ने शेयर कर ट्रेलर को पसंद किया है।
लक्ष्मी बम’ (Laxmmi Bomb) के ट्रेलर को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा कि, “जहां कहीं भी हैं, वहीं रुक जाएं और तैयार हो जाएं देखने लक्ष्मी बम का ट्रेलर, क्योंकि बरसने आ रही है लक्ष्मी.”


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

गोंडा- पुजारी को मारी गोली, मंदिर की 100 बीघा जमीन पर दबंगों की नजर
बिहार चुनाव की पहली रैली, जेपी नड्डा गया के गांधी मैदान में करेंगे विशाल रैली को संबोधित

Your email address will not be published. Required fields are marked *