हाथरस के बहाने दंगा फैलाने की साजिश, रातों-रात तैयार हुई वेबसाइट

HomeUncategorized

हाथरस के बहाने दंगा फैलाने की साजिश, रातों-रात तैयार हुई वेबसाइट

हाथरस कांड की आड़ में उत्तर प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार को दुनिया भर में बदनाम करने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। यूपी में जातीय दंगे कराने

SEBI की SC में अर्जी- सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को 62,600 करोड़ रुपए जमा करने का दें आदेश
PICS- जब मिले रेखा, अमिताभ और जया बच्चन
राहुल से ज़्यादा केजरीवाल पर भरोसा, ‘आप’ से जुड़ रहे हैं कांग्रेसी नेता

हाथरस कांड की आड़ में उत्तर प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार को दुनिया भर में बदनाम करने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। यूपी में जातीय दंगे कराने के लिए हाथरस पीड़िता की मौत वाली रात ही एक ‘वेबसाइट’ बनाई गई। दंगे की इस वेबसाइट के तार एमनेस्टी इंटरनेशनल जुड़ रहे हैं। इस वेबसाइट को इस्लामिक देशों से जमकर फंडिंग भी मिली। इस मामले में जांच एजेंसियों के हाथ अहम और चौंकाने वाले सुराग लगे हैं।
वहीं, अब सुरक्षा एजेंसियों ने इस वेबसाइट के बारे में जानकारी इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। योगी सरकार का दावा है कि वेबसाइट पर सीएए की तरह प्रदेश में अशांति और दंगे फैलाने की कोशिश गई थी।
मीडिया में आ रही खबरों की माने तो, सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की जानकारी मिली है कि यूपी में दंगे कराने को लेकर इस्लामिक देशों से जमकर फंडिंग हुई। जिसके पीछे का मकसद दंगा कराकर योगी सरकार को बदनाम करने की साजिश थी। इसके साथ ही रातों रात बनीं ‘जस्टिस फॉर हाथरस वेबसाइट’ के तार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल से जुड़े हुए हैं।
जांच एजेंसियों के हाथ चौंकाने वाले सुराग लगे हैं, जिसमें वेबसाइट में फर्जी आईडी से हजारों लोगों को जोड़ा गया हैं और मदद के बहाने दंगों के लिए फंडिंग की जा रही थी। यहीं नहीं इन लोगों का मकसद देश भर में जातीय दंगे कराना था।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: